Sooji Ka Halwa | रेस्टोरेंट स्टायल सूजी का हलवा

- Advertisement -

अगर कुछ मीठा खाने का मन हो रहा हो और घर में सूजी पड़ी हो तो आप Sooji Ka Halwa बना सकते है | सूजी का Halwa बनाने का सबका अपना अपना तरीका होता है | आज मैं एकदम अलग तरीका बताने वाली हूँ जिससे एकदम परफेक्ट रेस्टोरेंट जैसा Sooji Ka Halwa आप बना पाओगे | सूजी और दूध से बना ये हलवा खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

Sooji Ka Halwa बनाने का समाग्री :

  • सूजी – एक पाव
  • दूध – एक ग्लास
  • शक्कर – आधा कप
  • बादाम – 7 से 8
  • काजू – 5 से 6
  • किसमिस – 5 से 6 पानी – एक ग्लास
  • घी – 3 से 4 टेबलस्पून
  • आयल – 1 टेबलस्पून

कितने लोगो के लिए : 4 लोग के लिए

कुकिंग टाइम : 20 मिनट

Sooji Ka Halwa बनाने की विधि :

सबसे पहले सूजी को छन्नी से छान लेंगे | गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे सूजी को कड़ाई में डालकर 3 से 4 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे | सूजी भून जाये तो कड़ाई से सूजी को निकाल लेंगे | कड़ाई में एक चम्मच घी डालकर काजू, बादाम, किसमिस को 3 से 4  सेकंड तक भून लेंगे | सभी ड्राई फ्रूट भुनने के बाद निकाल लेंगे और कड़ाई में 2 चम्मच घी डाल देंगे उसके बाद सूजी डालकर 1 मिनट तक भून लेंगे | तब तक शक्कर वाला पानी बना लेंगे दूसरे चूल्हे पर एक पतीले में एक ग्लास पानी गरम होने के लिए रख देंगे और शक्कर डालकर 2 सेकंड बाद गैस को बंद कर देंगे | एक मिनट बाद सूजी में दूध मिला देंगे और शक्कर वाला पानी भी मिलकर 5 से 6 मिनट कलछी से चलते हुए पाकएंगे |

सूजी अच्छे से सुख जाये तब उसमे 1 चम्मच घी मिला देंगे और भुना हुआ ड्राई फ्रूट मिला देंगे | थोड़ा सा ड्राई फ्रूट बचा लेंगे ऊपर से गार्निश करने के लिए | हलवा बनकर रेडी है सर्विंग प्लेट में निकालकर ड्राई फ्रूट और एक चम्मच घी से गार्निश करके सर्व करें | सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है जब भी मीठा खाने का मन हो तो झटपट रेस्टोरेंट जैसा हलवा बनाकर सर्व करें |

नोट :

  • आप अपने अनुसार शक्कर को कम ज्यादा कर सकते है | अगर आपको मीठा कम पसंद है तो आप कम शक्कर का पयोग करे अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो आप ज्यादा शक्कर का प्रयोग कर सकते हैं |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -