Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं खीर बनने वाली हूँ | जो खाने में बहोत टेस्टी होता है | साबूदाना खीर को आप व्रत में भी बनाकर खा सकते है | इसके पहले मैं चावल का खीर बनाई थी अगर आपको चावल का खीर बनाना है तो आप मेरी वेबसाइट पर खीर रेसिपी सर्च कर सकते है आपको चावल का खीर रेसिपी मिल जायेगा | चलिए साबूदाना का टेस्टी खीर बनाना शुरू करते है | और देखते है साबूदाना खीर बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Ingredients for Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर बनाने की सामग्री :

साबूदानाएक छोटी कटोरी
दूध1 लीटर
शक्करएक कप
पिस्ता4 कटा हुआ गार्निश के लिए
बादाम5 से 6 कटा हुआ गार्निश के लिए
इलायची पाउडर1/4 टेबलस्पून

How to Make Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर बनने की विधि :

साबूदाना खीर बनाने के लिए हम साबूदाना को एक बड़े बाउल में लेंगे और आधा लीटर दूध डालकर 3 घंटे के लिए भिगो देंगे | इसके बाद पिस्ता और बादाम को काट कर रख लेंगे | 3 घंटे बाद गैस को ऑन करेंगे और एक पतीले में आधा लीटर दूध गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे | जब दूध गरम हो जाये तब दूध में भिगोया हुआ साबूदाना को डालकर गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएंगे | अब शक्कर डालकर लगभग 10 से 15 मिनट तक या जब तक साबूदाना नरम एवं पारदर्शी ना हो जाये तब तक पकाना है |

जब साबूदाना पारदर्शी हो जाये तब कटा हुआ बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करके 2 मिनट तक और पकाएंगे | थोड़ा सा बादाम पिस्ता बचा लेंगे गार्निश करने के लिए | 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे टेस्टी साबूदाना खीर बनकर तैयार है | साबूदाना खीर को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कटा हुआ बादाम और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें |

नोट :

  • अगर आप साबूदाना को पहले से भीगकर रखें है तो खीर बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा |
  • साबूदाना खीर बनाते समय खीर को कलछी से चलाते रहना है | नहीं तो साबूदाना पतीले में चिपकने लगेगा |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
Fruit Raita Recipe

Mixed Fruit Raita Recipe | मिक्स्ड फ्रूट रायता

0
फ्रूट रायता कैसे बनायें ? Yummy Fruit Raita Recipe | Mixed Fruit Raita Recipe | Quick & Easy raita देखा जाये तो रायता खाने के...
- Advertisement -