Mixed Fruit Raita Recipe | मिक्स्ड फ्रूट रायता

Date:

Share post:

फ्रूट रायता कैसे बनायें ? Yummy Fruit Raita Recipe | Mixed Fruit Raita Recipe | Quick & Easy raita

देखा जाये तो रायता खाने के लिए कभी कोई ना नहीं बोलता रायता होता ही इतना स्वादिष्ट है | की कोई ना नहीं बोल पता | वैसे तो मैं भिंडी से लेकर गाजर तक का रायता बनायीं हूँ | बनाने की खाश वजह ये है की रायता मुझे बहोत पसंद है | आज भी मै अलग टाइप का रायता बनाने वाली हूँ फ्रूट रायता जो खाने में बहोत ही लाजवाब होता है |

बस दही और फ्रूट से शानदार रायता बनकर तैयार हो जाता है | रायता किसी का बना हो रायता खाने में जरूर शामिल करना चाहिए इससे शरीर का पाचन शक्ति बना रहता है | रायता खाने से पेट सम्बंधित बीमारी जैसे : कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि से बचा जा सकता है | चलिए रायता बनाना शुरू करते है और देखते है, रायता बनाने के लिए हम किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

Ingredients for Fruit Raita Recipe | फ्रूट रायता बनाने के लिए सामग्री :

दही एक पाव
सेब 1/4 कप
अंगूर 1/4 कप
अनार 1/4 कप
केला 1/3 कप
काली मिर्च पाउडर 1/3 टेबलस्पून
भुना जीरा पाउडर 1/2 टेबलस्पून
काला नमक 1/4 टेबलस्पून
पिसा हुआ शक्कर 1/3 टेबलस्पून
नमक स्वादनुसार

How to make Fruit Raita Recipe | फ्रूट रायता बनाने की विधि :

फ्रूट रायता बनने के लिए सबसे पहले फलों को अच्छे से वाश कर छोटे छोटे पीसेज में काट लेंगे | आप अपनी पसंद का कोई भी फल डाल सकते है | जैसे : अन्नानास, संतरा, तरबूज आदि | इसके बाद एक बाउल में दही लेंगे दही में काली मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, पिसा हुआ शक्कर डालकर दही को अच्छे से फेट लेंगे | दही को तब तक फेटना है जब तक दही क्रीम जैसा ना हो जाये |

इसके बाद काटे हुए सारे फलों को दही में डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | स्वादिष्ट रायता बनकर तैयार है | आप चाहे तो खाने के साथ या ऐसे ही सर्व कर सकते है | अगर गर्मी के सीजन में ठंडी चीजें खाने का ज्यादा मन करता है | अगर आप फ्रूट रायता गर्मी में बना रहे है तो 1 घंटे के लिए रायता को फ्रिज में रख दे ठंडा होने के बाद खाये | इससे रायता  खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है |

नोट :

  • रायता बनाने के लिए हमेशा फुल फैट वाला दही का उपयोग करें | इससे रायता खाने और देखने दोनों में अच्छा लगता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...