Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो सभी खा सकते है | लेकिन खाशकर में उनके लिए ये नाश्ता लेकर आयी हूँ जो कम आयल खाना पसंद करते है | तले भुने चीजों से दूर रहते है | या भाप से बानी चीजे खाना ज्यादा प्रेफर करते है | ऐसे लोगो के लिए बहोत ही हेल्दी ब्रेकफाट है | ये ब्रेकफास्ट बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आयेगे |

मैं हर सन्डे इसे बनाती हूँ मेरे घर में सभी को बहोत पसंद आता है | आने वाले सन्डे को आप भी बनाये और कमेंट करके बताये आपको सूजी बॉल्स कैसा लगा | यकीन मानिये इतना टेस्टी होता है एक सन्डे बनाने के बाद आप भी मेरी तरह हर सन्डे को बनाने लगेंगे | तो चलिए सूजी बॉल्स बनाना शुरू करते है और नीचे देखते है सूजी बॉल्स बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

Ingredients for Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स बनाने की सामग्री :

सूजीएक कप
दहीआधा कप
आलू3 बॉयल किया हुआ
अदरक1/2 इंच कटा हुआ
हरी मिर्च1 कटा हुआ
हरा धनियाबारीक कटा हुआ 2 से 3 टेबलस्पून
प्याज1 बारीक कटा हुआ
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर1/3 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
पानीआवश्यकता अनुसार

How to Make Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स बनाने की विधि :

सूजी का बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बाउल में सूजी, दही, 1/4 टेबलस्पून नमक डालकर हाथ से मिक्स कर लेंगे | अब थोड़ा सा पानी डालकर हाथ से मिला देंगे और 15 मिनट फूलने के लिए ढक कर रख देंगे | ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं करना है क्यूंकि सूजी को आटे के जैसे गुथना है | तब तक हम आलू का मिश्रण बना लेंगे | इसके लिए बॉयल किया हुआ आलू लेंगे और मैश कर लेंगे |

अब इसमें कटा हुआ अदरक, कटा हुआ बारीक प्याज, कटी हुयी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर या निम्बू का रस, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | मिश्रण बनकर तैयार है अब मिश्रण से मीडियम साइज के गोल  गोल करके बॉल्स बना कर रख लेंगे | 15 मिनट बाद सूजी फूल गयी है सूजी को हाथ से मसलकर आटे की तरह लगा लेंगे |

अब सूजी के आटे से छोटी छोटी लोई बना लेंगे और लोई को हाथ से थोड़ा सा फैलाकर आलू का बॉल्स रखकर गोल गोल करके बंद कर देंगे | Example: जैसे कचौरी में भरावन भर कर बंद करते है | इसी तरीके से सारे बॉल्स को भरकर रख लेंगे | अब गैस ऑन करके स्टीमर में पानी रख देंगे और प्लेट में आयल से ग्रीस कर लेंगे नहीं तो बॉल्स प्लेट में चिपक जायेंगे |

ग्रीस करने के बाद प्लेट पर एक साथ बॉल्स को रख देंगे और ढक कर 13 से 14 मिनट पकायेनेग | 14 मिनट बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे आप चाहे तो ऐसे भी खा सकते | लेकिन आज मैं तड़के वाला बनाउंगी तड़का लगाने से देखने में तो अच्छा लगता है खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है |

तड़का लगाने का तरीका : 

सबसे पहले हम गैस ऑन करके एक पैन में 2 टेबलस्पून आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद 1/2 टेबलस्पून राई, 1/3 टेबलस्पून जीरा डाल देंगे | राई और जीरा चटकने के बाद 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 4 से 5 करी पत्ता, 1टेबलस्पून बारीक कटा हर धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | इसके बाद स्टीम ( भाप ) से पकया हुआ बॉल्स डालकर आधा मिनट तक भूनेंगे | अब टेस्टी सूजी बॉल्स को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें | सूजी बॉल्स को आप अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
Fruit Raita Recipe

Mixed Fruit Raita Recipe | मिक्स्ड फ्रूट रायता

0
फ्रूट रायता कैसे बनायें ? Yummy Fruit Raita Recipe | Mixed Fruit Raita Recipe | Quick & Easy raita देखा जाये तो रायता खाने के...
- Advertisement -