Kale Chane Ki Sabji | काले चने की स्वादिष्ट सब्जी

- Advertisement -

आज मैं Kale Chane Ki Sabji की बहोत ही लाजवाब सब्जी बनाने वाली हूँ | भिगोया हुआ चना हेल्थ के लिए भी बहोत अच्छा होता है | खाने की लिस्ट में मैं ज्यादातर चने की सब्जी शामिल करती हूँ | चना की सब्जी मुझे बहोत पसंद है ,चने को आप चाहे सलाद के रूप में कच्चा खाये या भिगोकर सब्जी बनाकर खाये दोनों तरीके से चना बहोत स्वादिष्ट लगता है | आज मैं आपको अपना सीक्रेट बताउंगी की मैं चना की सब्जी कैसे बनती हूँ | इसमें चना को बॉयल करने का भी झंझट नहीं है फटाफट बन जाता है | तो चलिए चना की सब्जी बनाना शुरू करते है, और देखते है चने की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

चना की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :

  • चना – एक कटोरी भिगोया हुआ
  • आलू – 3
  • प्याज – 2 कटा हुआ
  • जीरा – 1\2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 3
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • टमाटर – 4 से
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • छोला मसाला – 1 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • बेकिंग पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • पानी – डेढ़ ग्लास
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार

How to make Kale Chane Ki Sabji | चना की सब्जी बनाने की विधि :

चना की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चने को ओवर नाईट या 3 से 4 घंटे के लिए भिगो देंगे | इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को जार में डालकर पेस्ट बना कर रख लेंगे | प्याज को छील लेंगे और काट कर रख लेंगे साथ में आलू भी काट लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कुकर में आयल डालकर कुकर को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जब जीरा चटक जाये तब टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट तक भुनेगे 4 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, छोला मसाला, गरम मसाला डालकर 1 मिनट और भुनेगे |

आवश्यकता अनुसार गैस का फ्लेम कम ज्यादा कर लेंगे | इसके बाद कटा हुआ आलू और भिगोया हुआ चना डाल देंगे और अच्छे से मिलाकर पानी डाल देंगे साथ में नमक, बेकिंग पाउडर भी डाल देंगे और कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | 1 सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कम फ्लेम पर 2 से  3 मिनट तक पकाएंगे | 3 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे कुकुर की सिटी जब निकल जाए तब बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे |

लाजवाब चना की सब्जी बनकर तैयार है चना की सब्जी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करे | आप इसके साथ चावल, रोटी, पुरी आदि खा सकते  है | चना की सब्जी खाने में में बहोत स्वादिष्ट लगता है यकीन मानिये इससे ज्यादा लाजवाब चना की सब्जी आप कभी नहीं खाये होंगे | एक बार आप भी चना की सब्जी ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएगा |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -