Aaloo ka Halwa | Sheera Recipe | आलू का हलवा

- Advertisement -

क्या अपने कभी Aaloo ka Halwa खाया है ? हां या ना कमेंट करके जरूर बताये | अगर नहीं खाया है तो एक बार खाना तो बनता ही है इतना टेस्टी जो होता है आलू का हलवा | आलू का हलवा बनाने के लिए हमें ज्यादा कुछ नहीं चाहिए अमूमन सभी के घरों में आलू उपलब्ध रहता ही है | आलू से बने इस हलवे को एक बार जरूर बनाये | जब कभी मीठा खाने का मन करे तब तो बना ही सकते है व्रत में भी इस हलवा का लुफ्त आप उठा सकते है | सच बताऊ तो बहोत ही टेस्टी होता है ये हलवा एक बार बनाने के बाद बार बार बनाने खाने का मन करेगा |

आलू का हलवा बनाने का सामग्री :

  • आलू – 4 से 5
  • दूध – आधा ग्लास
  • शक्कर – 1 कप
  • घी – 4 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • बादाम – 4 से 5
  • काजू –  6 से 7

Aaloo ka Halwa Recipe | आलू का हलवा बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके कुकर में आधा ग्लास पानी डालकर कुकर को गैस पर रख देंगे | आलू को अच्छे से धुलकर कुकर में डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | एक सिटी दिलाने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे 2 मिनट कम फ्लेम पर पकाने के बाद गैस बंद कर देंगे | सिटी निकलने का वेट करेंगे | सिटी निकलने के बाद आलू को एक बर्तन में निकाल लेंगे और छीलकर मैश कर लेंगे | अब गैस को ऑन करके कड़ाई में घी डालकर घी गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे |

उसके बाद मैश किया हुआ आलू डालकर 7 से 8 मिनट आलू को भुनेगे | आलू भुनने के बाद आधा ग्लास दूध डाल देंगे साथ में शक्कर भी डाल देंगे |

Aaloo ka Halwa

4 से 5 मिनट और पकयेंगे उसके बाद इलायची पाउडर और अपनी पसंद का ड्राई फ्रूट डाल देंगे | सारा ड्राई फ्रूट एक साथ नहीं डालना है थोड़ा सा बचा लेंगे गार्निश के लिए | यहाँ पर मैं बादाम, काजू प्रयोग की हूँ | आप अपने पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट का उपयोग कर सकते है | आलू का टेस्टी हलवा बनकर रेडी है हलवे को सर्विंग पॉट में निकाल कर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -