Pyaz Aur Karele ki Sabzi | करेले और प्याज की सब्जी |

Date:

Share post:

Pyaz Aur Karele ki Sabzi – करेला ऐसी सब्जी है जिसको खाना बहोत लोग पसंद नहीं करते है | वजह ये है की करेला का टेस्ट थोड़ा सा कड़वा होता है | बच्चों का तो करेला के नाम पर मुँह ही बन जाता है कितनी भी कोशिश कर लें बच्चे करेला खाते ही नहीं है | करेला खाने में कड़वा ना लगे इसके लिए आज मैं करेला और प्याज बनायीं हूँ |

अगर आप करेले में प्याज डालकर बनाएंगे तो करेला का कड़वापन चला जाता है | anufoodclub.com में आज मैं Pyaz Aur Karele ki Sabzi लेकर आयी हूँ | जिसे बच्चे या बड़े सभी मन लगाकर खाएंगे कोई भी करेला देखकर मुँह नहीं बनाएगा | क्यूंकि प्याज और करेला एक साथ बनाने के बाद बहोत स्वादिष्ट लगती है | एक बार आप भी करेला बनाये खाये और कमेंट कर बताये आप का करेला कैसा बना था | 

Pyaz Aur Karele ki Sabzi की सब्जी बनने की सामग्री :

  • करेला – एक पाव
  • प्याज – 5 से 6
  • आयल – 4 से 5 टेबलस्पून
  • लहसुन – 6 से 7 कली कुटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार

Pyaz Aur Karele ki Sabzi की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले प्याज को छील लेंगे अब करेला और प्याज को अच्छे से वाश कर लेंगे | वाश करने के बाद करेले को राउंड शेप ( गोल आकर ) में और प्याज को लम्बे शेप में काट लेंगे | लहसुन को छीलकर कूट लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई रखकर तेल गरम होने के लिए डाल देंगे | तेल गरम होने के बाद प्याज और करेले को एक साथ डाल देंगे |

Pyaz Aur Karele ki Sabzi

और 3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएंगे बीच बीच में करेले को चलाते रहना है | जब करेले थोड़ा सा गल जाये तब कुटा हुआ लहसुन डाल देंगे और सब्जी को ब्राउन होने तक पकाएंगे | जब सब्जी ब्राउन हो जाये तब उसमे नमक मिला देंगे | सब्जी पकने में 30 मिनट तो लग ही जायेगा | इस तरीके से बना सब्जी खानें में कभी भी कड़वा नहीं लगता है | करेले के सब्जी को आप रोटी दाल चावल के साथ खा सकते है | करेला और प्याज से बनी सब्जी खाने में बहोत टेस्टी लगती है | सब्जी बनकर रेडी है सब्जी को सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व करें |

अन्य रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...