Moong Dal Ki Khichdi | Khichdi Recipe | हेल्दी मूंग दाल की खिचड़ी

- Advertisement -

Moong Dal Ki Khichdi – कभी कभी पेट भरा भरा सा लगता है, ऐसे में कुछ हल्का खाने का मन करता है | तो हम हे Healthy Moong Dal Ki Khichdi बना सकते है | मूंग की खिचड़ी लूज़मोशन, वोमिटिंग आदि में बहोत फायदेमंद होता है मूंग की खिचड़ी बहोत हलकी होती है | जिससे कारण जल्दी से पच जाती है | पेट खराब होने के स्थिति में डॉक्टर्स भी खिचड़ी खाने का सलाह देते है | जो बहोत टेस्टी और हेल्दी होता है | 

Moong Dal Ki Khichdi बनाने की सामग्री :

  • मुंग का दाल – एक कप
  • चावल – आधा कटोरी
  • हींग – 1/3 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • पानी –  ढाई ग्लास

Moong Dal Ki Khichdiबनाने की विधि :

सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से वाश कर लेंगे | गैस ऑन करके कुकर में पानी डालकर गैस पर रख देंगे इसके बाद वाश किया हुआ चावल, दाल, हींग, नमक, हल्दी पाउडर डालकर कलछी से अच्छे से मिक्स करके कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | 3 सिटी दिलाने के बाद गैस को बंद कर देंगे | खिचड़ी बनकर तैयार है मुंग की खिचड़ी को आप तड़का दिए बिना भी खा सकते है | हालांकि अगर आपको पेट से सम्बंधित कोई दिक्कत है तो आपके सेहत के लिए सदा खिचड़ी खाना बहोत अच्छा रहेगा | अगर आपको कोई प्रॉब्लम नहीं है और आपको ऐसे ही खिचड़ी खाने का मन कर रहा है तो आप सदा खिचड़ी को तड़का लगाकर और भी टेस्टी बना सकती है |

तड़के के लिए सामग्री :

  • राई – 1/3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 2 बारीक कटा हुआ
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • आयल या घी – 3 टेबलस्पून

तड़के की विधि :

सबसे पहले गैस को ऑन करके पैन में आयल या घी डालकर पैन को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद राई, जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे | जीरा, राई चटकने के बाद बारीक कटा टमाटर डालकर 1 मिनट पकाएंगे टमाटर गल जाये तब गैस को बंद कर देंगे और तड़के को खिचड़ी में डालकर अच्छे से मिला देंगे | बहोत ही स्वादिष्ट खिचड़ी बनकर तैयार है, ऊपर से एक चम्मच घी डालकर खिचड़ी को सर्विंग पॉट में निकाल कर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -