Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

Date:

Share post:

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे आपको बता दूँ मार्केट में 2 तरीके का ओट्स मिलता है एक नार्मल ओट्स एक मसाला ओट्स नार्मल ओट्स बहोत सदा होता है उसे बनाते समय मसाला और सब्जियों की जरुरत पड़ती है |

Masala Oats में सभी मसाले पहले से मिक्स होता है इसलिए मसाला ओट्स बनाते समय ज्यादा सामग्री की जरुरत नहीं पड़ती है | अगर आपको सब्जियाँ पसंद है तो मसाला ओट्स में भी सब्जियाँ डाल सकते है | ओट्स वेट लॉस करने वाले के लिए बहोत अच्छा है अगर आप वेट लॉस कर रहे है तो ओट्स का सेवन जरूर करें | तो चलिए ओट्स बनाना शुरू करते है और देखते है ओट्स बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Ingredients for Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स बनाने की सामग्री :

मसाला ओट्स1/2 कटोरी
प्याज 1
गाजर1 कटा हुआ
मटर1 कप
शिमला मिर्च1/2 कप
निम्बू का रस3-4 बुँदे
आयल2 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
पानी1/2 ग्लास
हरा धनियागार्निश के लिए

How to Make Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स बनाने की वि​धि :

मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर अच्छे से वाश कर लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर कड़ाई में आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद प्याज डाल देंगे प्याज सॉफ्ट होने के बाद सारी कटी हुई सब्जियाँ डालकर चुटकी भर नमक डाल देंगे और सॉफ्ट होने तक सब्जियों को पका लेंगे |

इसके बाद मसाला ओट्स डालकर अच्छे से मिला देंगे और पानी डालकर 1 मिनट के लिए ढक देंगे | 1 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया और निम्बू का रस डाल देंगे | स्वादिष्ट Masala Oats बनकर तैयार है सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • Masala Oats बनाते समय नमक का उपयोग कम करें ध्यान रखे मसाला ओट्स में नमक पहले से पड़ा होता है |
  • अगर घर में सब्जियाँ नहीं है तो आप ऐसे भी मसाला ओट्स बना सकते है | क्यूंकि मसाला ओट्स में पहले से सब चीजें मिक्स होती है तो ऊपर से ज्यादा कुछ डालने की आवश्यकता नहीं होती है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू...