Fruit Custard Recipe | फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी | Custard Dessert

Date:

Share post:

आज मैं आप सभी के लिए ले कर आयी हूँ Fruit Custard  Recipe जो बहोत हेल्दी  है | ये रेसिपी मैंने फ्रूट, मिल्क, और वनीला फ्लेवर का कस्टर्ड पाउडर से बनाया है | खाने में बहोत यम्मी लगती है देखने में भी बहोत कलरफुल दिखता है | बच्चों को ये डिजर्ट बहोत ही पसंद आता है | इस डिजर्ट में आप अपनी पसंद का कोई भी का फ्रूट उसे कर सकते है | इसमें आप ड्राईफ्रूट का भी प्रयोग कर सकते है | मैं फ्रूट कस्टर्ड बनाने में जो फ्रूट उपयोग कर रही हूँ वो सभी के किचन में आसानी से मिल सकती है |

Fruit Custard बनाने की सामग्री :

  • केला – 1
  • सेब – 1
  • आम – 1
  • अनार के दाने –  आधा कप
  • दूध – 1 लीटर
  • कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच
  • शक्कर – आधा कप

Fruit Custard बनाने की विधि :

सबसे पहले हम सभी फलों को धुल लेंगे | उसके बाद केला, सेब, आम को छीलकर टुकड़े में काट लेंगे | अनार को भी काटकर सब दाने निकाल लेंगे | अब गैस को चालू कर एक कड़ाई में दूध को लेकर बॉयल करेंगे दूध को तब तक बॉयल करना है जब तक दूध आधा न हो जाये थोड़ा सा दूध गरम करते समय ही निकाल लेना है | निकाला हुआ दूध जब ठंडा हो जाये तब उसमे 2 चमच्च कस्टर्ड पाउडर मिलाकर घोल बना लेंगे | कस्टर्ड पाउडर से बना ये घोल बॉयल हो रहे दूध में मिला देंगे और 1 मिनट पाएंगे |

उसके बाद सभी फलों को डाल देंगे और गैस को बंद करके ठंडा होने देंगे | ठंडा होने के बाद 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे | कस्टर्ड फ्रूट एकदम चिल्ड होने के बाद ही फ्रिज से निकाले खाने में बहोत ही टेस्टी लगता है | बच्चे बहोत प्यार से खाते है उनको बहोत ज्यादा पसंद आता है आप भी ये कस्टर्ड फ्रूट अपने बच्चो के लिए बना सकते है | टेस्टी के साथ बहोत हेल्दी होता है क्यूंकि इसमें इतने सारे फ्रूट जो पड़े है | 

अन्य पढ़े:

 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...