Chole Bhature Recipe | Punjabi Chole Bhature | छोले भटूरे

Date:

Share post:

Chole bhature नाम जितना अच्छा है खाने में भी उतना ही अच्छा लगता है पंजाब का बहोत ही स्वादिष्ट डिश है | Chole bhature  छोले भटूरे बच्चे हो या बड़े सभी को  बहोत पसंद आता है | anufoodclub.com में एकदम पंजाबी स्टायल में छोले भटूरे ले आयी हूँ | ( Chole bhature ) छोले भटूरे कौन नहीं खाना बनाना चाहेगा सभी चाहते है बहार जाकर खाने से अच्छा है घर पर बनाकर खाये | लेकिन सब की एक ही समस्या होती है भटूरे जो फूलते नहीं है | छोले तो जैसे तैसे बना लेते है लेकिन भटूरे बनाते बनाते तो किचन में नींद आने लगती है | कारण भटूरे अच्छे बनाते नहीं कोई भी चीज हो जब अच्छे से बनेगा नहीं तो बनाते समय बोर होना जयाज होता है |

लेकिन अब आप बिंदास होकर छोले भटूरे बना सकते है | क्यूंकि anufoodclub.com में मैं आपको भठूरे फुलाने की ऐसी ट्रिक्स बताने वाली हूँ जिससे आप एकदम परफेक्ट और फुले फुले भटूरे बना सकते है | इस तरीका का छोला भटूरा बनाइये और कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट कीजिये आपका छोला भटूरा कैसा बना था | और किस किस के भटूरे फुले फुले बने थे |

Chole Banane की सामग्री :

  • काबुली चने  –  एक कप भिगोया हुआ
  • खाने वाला सोडा या इनो – 1 चम्मच
  • प्याज – 3 बड़े साइज के पिसे हुए 
  • टमाटर – 4 बड़े साइज के पिसे हुए
  • हरी मिर्च – 2
  • अधरक  – 1 inch
  • आयल – 4 से 5 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • तेज पत्ता  – 2 से 3
  • बड़ी  इलायची – 2
  • दाल चीनी  – एक टुकड़ा
  • काली मिर्च – 2 से 3
  • छोला मसाल – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • धनिया पाउडर  – 1/3 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/3 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – डेढ़ ग्लास
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

Chole Banane की विधि :

काबुली चने को हम 3 से 4 घंटे के लिए भीगा देंगे | मॉर्निग में बनाना है तो रात में ही भीगा देंगे अच्छा रहेगा | इसके बाद प्याज, अदरक,  हरी मिर्च का पेस्ट बना लेंगे अलग से टमाटर का भी पेस्ट बना लेंगे | अब एक प्रेशर कुकर लेंगे उसमे आयल डालेंगे | आयल गरम होने पर जीरा, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, दाल चीनी, काली मिर्च डालेंगे | ये चटक जाये तो प्याज, मिर्चा, अदरक से बने पेस्ट को डाल देंगे | प्याज को 4 मिनट भुनाने के बाद पिसा हुआ टमाटर डालेंगे इसे भी 4 मिनट तक भुनगे | अब छोला मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालेंगे |

2 मिनट और भूनेंगे अब इसमें काबुली चना डालकर अच्छे से मिलकर आधा मिनट और भुनगे इसके बाद पानी डाल देंगे | अब खाने वाला सोडा भी डाल देंगे अगर आप के पास इनो है तो उसे भी डाल सकते है | 2 सिटी दिलाने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे | 3 मिनट कम फ्लेम पर पकाने के बाद गैस को बंद कर देंगे | अब छोले को एक बाउल में निकलकर निम्बू की कुछ बुँदे डाल देंगे | छोले को भटूरे से तो खाते ही है आप पूरी, पराठा, रोटी, चावल आदि किसी से भी खा सकते है |

Bhature Banane की सामग्री :

  • सूजी – 3 चम्मच
  • मैदा – 250 gm
  • बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 /2 चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • शक्कर – 1 चम्मच पिसा हुआ
  • दही – 3 चम्मच
  • पानी – एक ग्लास
  • तेल –  1 kg तलने के लिए  

Bhuture Banane की विधि :

भटूरे का आटा लगाने के लिए हमें गुनगुना पानी चाहिए तो सबसे पहले हम एक कटोरी में पानी को थोड़ा सा गुनगुना कर लेंगे | उसके बाद हम एक पतीले में मैदा लेंगे उसमे सूजी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, शक्कर, दही, 3 चम्मच तेल, अच्छे से मिला लेंगे | मैदे में हम दही का उपयोग किये है इसलिए पानी का इस्तेमाल काम करेंगे | मैदे में सब कुछ पहले से ही मिक्स किये है अब थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर भटूरे के लिए आटा लगा लेंगे | पानी को थोड़ा थोड़ा करके ही डालना है |

अब आटे को ढककर 2 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रखा देंगे | धुप में भी रख सकते है | दो घंटे बाद भटूरे का आटा लेकर लोई बनाकर चौका बेलन की मदत से भटूरे को पूरी की तरह बेल लेंगे | अब गैस चालू करके कड़ाई रखेंगे और तेल डाल देंगे जब तेल गरम हो जाये तब भटूरे को डाल देंगे | गैस का फ्लेम तेज ही  रखें | भटूरे को पौनी से हल्का हल्का प्रेस करते हुए उलट पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लेंगे | ऐसे ही सभी भटूरे को तल लेंगे अब एक सर्विंग प्लेट लेकर भटूरे और छोले को सर्व करें |

अन्य पढ़े : 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...