Besan ka Halwa Recipe | बेसन का लाजवाब हलवा

Date:

Share post:

हलवा तो हम तमाम चीजों का बना सकते है, लेकिन Besan ka Halwa की बात ही अलग है | इतना स्वादिष्ट और दानेदार हलवा होता पता भी नहीं चलता बेसन है या सूजी | पूजा पाठ के अवसर पर आप प्रसाद के रूप में भोग लगाने के लिए बेसन का हलवा बना सकते है | या जब भी बेसन की लडडू खाने का मन करें तब भी आप बेसन का हलवा बना सकते है | बेसन का Halwa बनाने में ना तो ज्यादा सामग्री चाहिए होता है ना ही बनाने में ज्यादा समय लगता है, इसके पहले वाले ब्लॉग में मैं आपको लौकी, गाजर, सूजी, मूंग दाल की हलवा रेसिपी बता चुकी हूँ | अगर आपको मेरी रेसिपी पसंद आती है तो शेयर जरूर करें | आप भी बेसन का हलवा बनाए खिलाये और कमेंट करके बताये आपका बेसन का हलवा कैसा बना था |

बेसन का हलवा बनाने का सामग्री :

  • बेसन – एक कटोरी
  • शक्कर – आधा कप
  • बदाम – 7 से 8 भुने हुए
  • दूध – 4 चम्मच
  • केसर या फूड कलर – 1 पिंच (optional)
  • पानी – 2 ग्लास
  • घी – आधा कप

How To Make Besan Halwa | Besan ka Sheera | बेसन का हलवा बनाने की विधि :

सबसे पहले बादाम को दो भाग में काट लेंगे | फिर गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे उसके बाद कड़ाई में 1 टेबलस्पून घी डालकर बादाम डाल देंगे और 3 सेकंड तक बादाम को भुनेगे | बादाम को एक कटोरी में निकाल लेंगे उसी कड़ाई में घी की मात्रा बढाकर बेसन को भी भून लेंगे बेसन को लगभग 5 से 6 मिनट तक कलछी से चलते हुए भुनाना है | जब तक बेसन भून रहा है तब तक हलवे में डालने के लिए पानी गरम कर लेंगे | दूसरा गैस चूल्हा ऑन करके एक पतीले में फूड कलर या केसर डालकर पानी को बॉयल कर लेंगे बॉयल होने के बाद गैस बंद कर देंगे |

Besan ka Halwa Recipe

अगर आपके पास ना ही फूड कलर है ना ही केसर है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है | बिना केसर और बिना फूड कलर के भी बना सकते है | 6 मिनट बाद बेसन अच्छे से भून गया है अब दूध और शक्कर डालकर 2 मिनट बेसन को और भुनेगे | आपको एक पते की बाद बता रही हूँ, दूध डालने से हलवा एकदम दानेदार बनती है | केसर वाला गरम पानी मिलाकर 3 से 4 मिनट कलछी से चलाते हुए पकाएंगे | 4 मिनट बाद बहोत ही स्वादिष्ट और दानेदार हलवा बनाकर तैयार है,

Besan ka Halwa Recipe

अब ऊपर से भुना हुआ बादाम डालकर हलवा खाने का लुफ्त उठाये |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...