Halwai Jaisi Balushahi | बालू शाही रेसिपी | मिठाई रेसिपी |

- Advertisement -

आज मै आप के लिए ले कर आई हु Halwai Jaisi Balushahi बालूशाही ऐसी मिठाई है जो बहोत जल्दी बन जाती है | बस 4 चीज से एकदम मार्केट जैसा मिठाई बना सकते है | जब कभी भी मिठाई खाने का मन करे या कोई भी पार्टी, फेस्टिवल हो तो ऐसे अवसर पर आप Halwai Jaisi Balushahi बना सकते है | जैसे की अभी रक्षाबंधन आने वाला है तो आप इस मौके पर मिठाई पहले से बनाकर रख सकते है | रक्षाबंधन पर गेस्ट का आना जाना तो लगा ही रहता है ऐसे में आप अपने हाथ से बनी Balushahi Ki Mithai उन्हें खिला सकते है और ढेर सारी तारीफ भी बटोर सकते है |

हर कोई आप से जरूर कहेगा मिठाई बहोत अच्छी बनी है कैसे बनाया आपने | बालू शाही बहोत ही अच्छी मिठाई होती है और जल्दी खराब भी नहीं होती है आप इसे हफ्ते भर स्टोर कर के रख भी सकते हैं | आप भी बालू शाही मिठाई बनाये खिलाये और कमेंट करके बताये आपका बालू शाही मिठाई कैसा बना था और हा अगर आपको मेरी रेसिपी पसंद आये तो जरूर शेयर करें | चलिए देखते हैं मिठाई बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती हैं |

बालू शाही बनाने की सामग्री :

  • मैदा – एक कटोरी
  • घी – आधा कप
  • दही – 3 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • पानी – मैदा लगाने के लिए 
  • आयल – बालू शाही फ्राई करने के लिए
  • पिस्ता – 5 से 6 कटा हुआ गार्निश के लिए

How To Make Balushahi Or Badusha Recipe | बालूशाही बनाने की विधि

सबसे पहले मैदा को छान लेंगे | उसके बाद मैदे में घी, दही, बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाकर मसल मसलकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | यहाँ पर मैदे को गुथना नहीं है बस थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदे को सॉफ्ट जोड़ना है, ताकि बालू शाही में जो लेयर्स बनते है एकदम पेरफेक्ट बने मैदे को जोड़ने के बाद 20 मिनट रख देंगे | 20 मिनट बाद मीडियम साइज का गोल गोल लोई बनाकर हल्का सा हाथ से दबा देंगे लोई में बेलन की मदत से एक होल ( छेद ) कर देंगे |

Halwai Jaisi Balushahi

 

इसी प्रकार से सारे बालू शाही बना लेंगे अब बारी है फ्राई करने की लेकिन अभी बालू शाही को फ्राई नहीं करेंगे फ्राई करने से पहले चासनी बना लेते है चासनी रेडी रहेगा तो फ्राई करके बस चासनी में डालना रहेगा | बहोत लोग है बालू शाही में अंगूठे से होल करते है, ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से बालू शाही में अच्छे से छेद नहीं हो पाता है जिससे बालू शाही चासनी को अब्जॉर्ब नहीं कर पाती है, दूसरी चीज बालू शाही फ्राई करते समय फूलती भी नहीं है | इसलिए बालू शाही में अच्छे से होल ( छेद ) करना बहोत जरुरी होता |

चासनी बनाने की सामग्री :

  • पानी – एक ग्लास
  • शक्कर – डेढ़ कप
  • इलायची पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • निम्बू का रस – 1 टेबलस्पून
  •  फूड कलर या केसर – 1 पिंच ( थोड़ा सा )

बालूशाही की चासनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस को ऑन करके एक पतीले में पानी और शक्कर डालकर गैस पर रख देंगे | और कम फ्लेम पर 6 से 7 मिनट कलछी से चलाते हुए पकाएंगे एक चम्मच निम्बू रस, इलायची पाउडर और 3 से 4 केसर के धागे डालकर गैस को बंद कर देंगे | अगर आपके पास फूड कलर है तो आप उसे भी उपयोग कर सकते है, इससे चासनी में कलर बहोत ही अच्छी आती  | चासनी ना तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए ना ही ज्यादा पतला मीडियम होना चाहिए | चासनी बनकर तैयार है अब बालू शाही को फ्राई करके चासनी में डाल देंगे |

Halwai Jaisi Balushahi

Halwai Jaisi Balushahi Recipe | बालू शाही फ्राई करने का तरीका :

गैस को ऑन करके कड़ाई मैं आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | आयल की मात्रा थोड़ा ज्यादा रहेगा जिससे एक साथ 7 से 8 बालू शाही फ्राई कर सकें | आयल गरम होने के बाद बालू शाही आयल में डालकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे | बालू शाही को फ्राई करते समय गैस का फ्लेम मीडियम to लो रखना है, हाई फ्लेम पर बालूशाही बिलकुल भी नहीं फ्राई करना है |

Halwai Jaisi Balushahi

इसी प्रकार से सारे बालू शाही को फ्राई कर लेंगे और चासनी में डालकर 3 मिनट के लिए छोड़ देंगे 3 मिनट बाद दूसरी साइड पलट कर ऊपर से चासनी डालकर 3 से 4 तक फिर रहने देंगे कुल मिलकर 6 से 7 मिनट तक उलट पलटकर चासनी में बालूशाही को रखना है | बहोत स्वादिष्ट बालू शाही बनकर तैयार है बालू शाही को एक सर्विंग प्लेट में निकाल कर पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें |

नोट :

  • चासनी बनाते समय निम्बू का प्रयोग करने से चासनी जमती नहीं है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -