Patta Gobhi Manchurian Recipe in Hindi | मंचूरियन कैसे बनाये | पत्ता गोभी मंचूरियन |

- Advertisement -

Patta Gobhi Manchurian ये नाश्ता मैं स्पेशली बच्चों के लिए ले कर आयी हूँ | जब भी नाश्ते की बात होती है | तो बच्चों को खाशकर मैगी , नूडल्स , चाउमीन , मंचूरिन, यही सब खाना होता है | क्यों ना कभी हम बच्चों की पसंद की ही चीजें बनाये वैसे जो मंचूरियन मैं बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आएगी | तो अब हम मंचूरियन पर फोकस करेंगे | चलिए पत्ता गोभी मंचूरियन बनाना शुरू करते है, और देखते है पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Gobhi Manchurian बॉल बनाने की सामग्री :

पत्ता गोभी1
मैदा 1 टेबलस्पून
प्याज1 बारिक कटा हुआ
कॉर्नफ्लोर 3 टेबलस्पून
गरम मसाला 1/2 टेबलस्पून
लालमिर्च पाउडर 1/3 टेबलस्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 टेबलस्पून
सोया सॉस 1 टेबलस्पून
नमक स्वादनुसार
आयल 500 ml

Patta Gobhi Manchurian बनने  की विधि:

  • तो सबसे पहले हम पत्ता गोभी को ग्रेड करेंगे |
  • उसमे हल्का सा नमक मिला लेंगे |
  • 15 से 20 मिनट तक तक रख देंगे |
  •  इससे जो पत्ता गोभी में एक्स्ट्रा वाटर होता है वो निकल जाता है |
  • इससे मंचूरियन बॉल एकदम परफेक्ट बनेगा |
  • 20 मिनट बाद हम पत्ता गोभी को निचोड़ कर पानी निकल लेंगे |
  • ताकि पत्ता गोभी ड्राई हो जाये |
  • अब इसमें एक बारीक कटा प्याज डालेंगे |
  • दो बड़े चम्मच मैदा डाल देंगे |
  • दो बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर और नमक डाल देंगे |
  • ध्यान रहे नमक पहले भी डाला गया है तो नमक कम ही डालेंगे |
  • गरम मसाला ,लाल मिर्च पाउडर ,अदरक ,लहसुन का पेस्ट ,एक चम्मच सोया सॉस डालेंगे |
  • अब सब अच्छे से मिक्स कर लेंगे | इसमें मैदा और कॉर्नफ्लोर डालकर हम हाथ से मिक्स करेंगे ताकि अच्छे से बाइंड हो जाये |
  • यहाँ पानी का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना है |
  • मिक्सचर रेडी है अब हम इससे गोल गोल बॉल्स बनाएंगे सारे बॉल्स एक साथ बना लेंगे| उसके बाद फ्राई करे आसानी से बन जायेगा |
  • ध्यान रहे गैस की फ्लेम मीडियम ही रहे, हाई फ्लेम पर बॉल्स अंदर से कच्चे ही रहेंगे | तो हम मीडियम फ्लेम ही यूज़ करेंगे |

Ingredients of Manchurian Gravy Recipe | ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री :

हरे प्याज की पत्ती 6 से 7
हरी मिर्च 2 से 3
लहसुन4 से 5 कली बारिक कटा हुआ
प्याज1 बारिक कटा हुआ
शिमला मिर्च1 बारिक कटा हुआ
कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 टेबलस्पून
सोया सॉस 2 टेबलस्पून
चिली सॉस 1/2 टेबलस्पून
विनिगर 2 टेबलस्पून
टमैटो केचप 2 टेबलस्पून
शेजवान चटनी 2 टेबलस्पून
कॉर्नफ्लोर  3 टेबलस्पून
नमक स्वादनुसार

How to Make Patta Gobhi Manchurian Gravy | ग्रेवी बनाने की विधि

कड़ाई में आयल डालेंगे इसके बाद हम बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटा हुआ प्याज, हरे प्याज की पत्ती और बारीक कटा शिमला मिर्च डालेंगे और मीडियम फ्लेम पर एक मिनट तक पका लेंगे | अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, चिली सॉस, विनिगर, टमैटो केचप, शेजवान चटनी सब साथ में ही डाल देंगे |

नमक सभी सॉस में रहता है तो हम नमक का कम ही उपयोग करेंगे | कॉर्नफ्लोर में थोड़ा सा पानी मिलकर मिक्स कर लेंगे | अब इसे भी डाल देंगे आधा ग्लास पानी डालेंगे और आधा मिनट तक पकाएंगे | अब सारे बॉल्स डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे | गार्निश के लिए हम हरे प्याज की पत्ती डाल देंगे | अब रेडी है हमारा मंचूरियन जो देखने में बहोत ही कलरफुल दिख रहा है | मंचूरियन को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -