Rava Appam Recipe | Suji Ke Appe Kaise Banaye

- Advertisement -

इडली डोसा के बाद आज मैं एक और साउथ इंडियन डिश लेकर आयी हूँ जिसका नाम Rava Appam है | जो बहोत हेल्दी होने के साथ बहोत कम समय में बन जाती है | हेल्दी इसलिए होता है, क्यूंकि ( Appam )अप्पम ढेर सारी सब्जियों से मिल कर बनता है | अप्पम को आप बच्चों के टिफिन में दे सकती है सुबह शाम के ब्रेकफास्ट में भी दे सकते है | अप्पम को रवा, दही और सब्जियों से बनाते है | खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है |

Rava Appam बनाने की सामग्री :

  • सूजी – एक कटोरी
  • दही – आधा कप
  • पानी – एक कप
  • बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
  • गाजर – 2 बारीक कटा हुआ
  • मटर – आधा कप
  • गोभी –  आधा कप
  • हरी मिर्च – 2
  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • राई – 1/2 चम्मच
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • हरी मिर्च – 2
  • आयल – 8 से 10 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • अप्पम मेकर

Rava Appam बनाने की विधि :

सबसे पहले सभी को सब्जियों को धूल कर बारीक काट लेंगे | सूजी को एक बाउल में लेंगे उसमे दही और नमक को अच्छे से मिला देंगे |

Rava Appam Dahi

उसके बाद सभी सब्जियों को मिला देंगे | गैस को चालू करेंगे पैन को रख देंगे उसमे आयल डालकर गरम होने देंगे आयल गरम होने के बाद उसमे राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर तड़का तैयार कर सूजी के बैटर में मिला देंगे |

Rava Appam Batter

बैटर में पानी को मिक्स कर देंगे बैटर की कस्टेंसी न तो जाता गाढ़ा होना चाहिए ना ही पतला | गैस को ऑन कर अप्पम मेकर रख देंगे अप्पम मेकर के सभी खाने में 2 बून्द तेल डालकर अप्पम के सभी खाने को चिकना कर देंगे | सूजी से बने बैटर में बेकिंग पाउडर डालकर मिला देंगे और चम्मच की मदत से बैटर को अप्पम मेकर के सभी खाने को भर देंगे | ढक कर 3 मिनट पकाएंगे नीचे से ब्राउन होने तक जब नीचे से ब्राउन हो जाये तो चम्मच से सभी अप्पम को दूसरे साइड पलट कर 2 मिनट तक फिर से ढक कर पकाएंगे

Rava Appam Stand

| ऐसे ही बैटर से सभी अप्पम को बना लेंगे | इसे आप नारियल चटनी, सॉस, हरी चटनी अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ खा सकते है |

 ( coconut ) नारियल की चटनी बनाने की सामग्री :

  • नारियल – 1
  • हरा धनिया – आधा कटोरी
  • हरी मिर्च – 4
  • अदरक – 1 इंच
  • पानी – आधा ग्लास

तड़के के लिए सामग्री :

  • राई – 1/2 चम्मच
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • लाल मिर्च – 2

( coconut ) नारियल की चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले नारियल को छीलकर तोड़ लेंगे नारियल से जो पानी निकलता है उसे फेके नहीं पिने के उपयोग में आता है | अब धनिया, मिर्च, अदरक को अच्छे से वाश कर काट लेंगे |

Rava Appam Coconut chatni

मिक्सर का जार लेंगे उसमे नारियल धनिया मिर्चा अदरक पानी को डालकर ग्राइंड कर लेंगे | चटनी को एक बाउल में निकाल कर नमक मिला लेंगे | अब तड़के को तैयार कर लेंगे इसके लिए गैस को ऑन करके पैन में आयल डालेंगे आयल गरम होने के बाद पैन में राई, करी पत्ता, लालमिर्च डाल देंगे | राई चटक जाये तो गैस को तुरंत बंद कर देंगे नहीं तो तड़का जल जायेगा | इस तड़के को चटनी में मिला देंगे |

Rava Appam chatni

आप बिना तड़के वाली भी चटनी खा सकते तड़के से चटनी और भी स्वादिष्ट हो जाती है | नारियल के चटनी को अप्पम, इडली, डोसा, मेंदु वड़ा आदि से खा सकते है | ज्यादातर लोग साउथ का व्यंजन बनाते है तभी नारियल की चटनी खाते है  | साउथ के व्यंजन के साथ नारियल की चटनी बहोत स्वादिष्ट लगती है |

अन्य पढ़े :

Rava Upma Recipe | सूजी का उपमा कैसे बनाते है

Idli Sambhar Recipe | इडली सांभर रेसिपी

Masala Dosa Recipe | मसाला डोसा रेसिपी हिंदी में

Instant Rava Uttapam | Sooji ka Uttapam Kaise Banaye

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -