Masala Dosa Recipe | मसाला डोसा रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं आपके लिए ले आयी हूँ Masala Dosa ki Recipe जो साउथ इंडिया में बहोत ही प्रसिद्ध है | Masala Dosa खाने में बहोत स्वदिष्ट होता है | बड़े बड़े शहरों मुंबई जैसे महानगरों में इडली, डोसा, मेंदु वड़ा आदि साउथ इंडियन व्यंजन का काफी चलन है | लोगों में काफी लोकप्रियता है दीक्षिण भारतीय व्यंजनों को लेकर |

Masala Dosa के बीच में आलू से बने मसाले की जो फिलिंग होती डोसे के स्वाद को दोगुना कर देता है | Masala Dosa की जितनी तारीफ करो कम ही है, सबकी तरह अगर आप की भी यही समस्या है की डोसा तवा पर चिपक जाता है, तो एक बार मेरे तरीके से बनाकर देखिये आपका डोसा कभी भी नहीं चिपकेगा | इसके लिए आपको मेरे द्वारा बताये गए सभी ट्रिक्स को फॉलो करना है | मतलब जैसा मैंने बताया है आपको वैसा ही बनाना है |




Ingredients for Dosa Masala | मसाला डोसा बनाने की सामग्री :

आलू4 से 5
राई1/2 टेबलस्पून
उरद दाल1/3 टेबलस्पून
चना दाल1/4 टेबलस्पून
करी पत्ता4 से 5
हरी मिर्च2 बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर1/3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर1/3 टेबलस्पून
आयल3 से 4 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
हरा धनियाबारीक कटा हुआ

How to Make Dosa Masala at Home| मसाला डोसा बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आलू को अच्छे से धूल लेंगे | उसके बाद प्रेशर कुकर में आधा ग्लास पानी डालकर गैस को चालू कर देंगे अब आलू को डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे 2 मिनट कम फ्लेम पर ही पकने देंगे | 2 मिनट बाद कुकर का ढक्कन ओपन कर के आलू को निकाल लेंगे और ठंडा होने देंगे जब आलू ठंडा हो जाये तब आलू को छीलकर काट लेंगे या मैश कर लेंगे |

फिर से गैस को चालू करेंगे और कड़ाई गरम होने के लिए रख देंगे और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद उसमे राई, उरद दाल, चना दाल, करी पत्ता, हरी मिर्च को डाल देंगे | उसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर को भी डाल देंगे मैश किय हुआ या कटा हुआ आलू डालकर एक मिनट भुनेगे नमक और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | आलू का मसाला तैयार है इसे डोसा बनाते समय बीच में रखकर या फैलाकर डोसे को मोड़ दीजिये (Masala Dosa) मसाला डोसा भी बनकर तैयार हो जायेगा |




 Ingredients for Dosa | डोसा बनाने की सामग्री :

उरद दालएक कटोरी भिगोया हुआ
चावलआधा कटोरी भिगोया हुआ
चना दालएक कप भिगोया हुआ
मेथी दानाएक चम्मच भिगोया हुआ

How to make Masala Dosa | डोसा बनाने की विधि :

सबसे पहले उरद दाल, चावल, चना दाल, मेथी दाना को अच्छे से धूल लेंगे उसके बाद 4 घंटे के लिए भीगा देंगे | आप चाहे तो पूरी रात भीगा कर रख सकती है | अब 4 घंटे बाद मिक्सर ग्राइंडर के जार में डाल देंगे और थोड़ा थोड़ा करके पीस लेंगे पीसकर एक फाइन पेस्ट बना लेंगे | एक पतीले में पिसा हुआ बैटर को रख लेंगे और अपने हाथो से 5 मिनट तक बैटर को एक साइड गोल गोल कर फेट लेंगे | ऐसा करने से बहोत जल्दी फरमेन्ट होता है | अब 15 से 16 घंटे के लिए फरमेन्ट होने के लिए ऐसे ही प्लेट से ढककर रख देंगे |

फरमेन्ट होने के बाद बैटर बहोत ही हल्का हो जाता है | 16 घंटे बाद गैस को चालू करके नॉनस्टिक तवा रख देंगे तवा के ऊपर से आयल का कुछ बून्द डाल देंगे और पानी का छींटा मरेंगे और एक कॉटन के कपडे से तवा को पोंछ देंगे | सारे डोसा बनाने से पहले ये प्रोसेस करना है इससे डोसा तवा पर नहीं चिपकता है | उसके बाद एक कलछी बैटर को तवा पर गोल गोल करते हुए एकदम पतला फैला देंगे |

जब क्रिस्पी हो जाये तो ऊपर से आलू से बना मसाले को फैला देंगे और एक किनारे से डोसा को गोल गोल करके मोड़ देंगे | डोसे को पलट कर नहीं सेकना है डोसे को एक ही साइड सेकते है | सारे बैटर से इसी तरह डोसा बना लेंगे | डोसा खाने के लिए बनकर तैयार है इसे आप नारियल की चटनी, सांभर या अपने पसंद की किसी भी चटनी के साथ खा सकते है |




Ingredients for Nariyal Chutney | नारियल चटनी की बनाने की सामग्री :

कच्चा नारियल1
हरी मिर्च3 से 4
लहसुन4 से 5 कली
अदरक1 इंच
नमकस्वादनुसार
राई1/2 चम्मच तड़के के लिए
करी पत्ता3 से 4 तड़के के लिए
हरी मिर्चतड़के के लिए
उरद दालतड़के के लिए
आयल2 टेबलस्पून

How to Make Nariyal Chutney for Masala Dosa | डोसा के लिए नारियाल चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम नारियल को छील लेंगे नारियल बहोत सख्त होता है तो छिलने में टाइम लगता है | नारियल को किसी औजार से तोड़ लेंगे और नारियल निकाल लेंगे और धूल लेंगे | अब जार लेकर उसमे कच्चा नारियल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर मिक्सर से एकदम बारीक पीस लेंगे | एक बाउल में निकाल कर नमक मिला देंगे | गैस चालू करके एक पैन रखेंगे और आयल डाल देंगे आयल गरम हो जाये तो उसमे राई, उरद दाल, करी पत्ता, हरी मिर्च डाल देंगे और चटकने देंगे चटकने के बाद गैस को बंद कर देंगे |

तड़का बनकर तैयार है तड़के को नारियल की चटनी पर डाल देंगे | साउथ इंडियन व्यंजन नारियल की चटनी के बिना अधूरा ही रहता है | नारियल की चटनी साउथ इंडियन लोग ज्यादा बनाते और खाते है | नारियल के चटनी के साथ आप इडली, डोसा, मेंदु वड़ा खा सकते है | नारियल की चटनी खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगती है |

नोट : नारियल की चटनी में आप चाहे तो मूंगफली और हरा धनिया भी डाल सकते है | अगर आपको नहीं पसंद है, तो स्किप भी कर सकते है |




Ingredients for Masala Dosa Sambhar | डोसा सांभर बनाने की सामग्री :

अरहर का दालआधा कटोरी
कद्दूआधा kg 
बैगन1
शहजन1 पीस
हल्दी पाउडर1/3 चम्मच
सांभर मसाला1 चम्मच
इमलीआधा कप
तेल3 चम्मच
टमाटर3 बारीक कटा हुआ
प्याज1 बारीक कटा हुआ
खड़ा धनिया1/2 चम्मच
राई1/2 चम्मच
करि पत्ता4 से 5
खड़ा लाल मिर्च2
हरा धनियाबारीक कटा  हुआ
नमकस्वादनुसार
पानी2 ग्लास

How to Make Sambhar for Masala Dosa | डोसा सांभर बनाने की विधि :

पहले प्रेशर कुकर लेंगे उसमे अरहर की दाल, हल्दी पाउडर, नमक, 2 ग्लास पानी डालकर कुकर को बंद करेंगे और गैस को चालू कर के रख देंगे | एक सिटी आने देंगे उसके बाद गैस का फ्लेम कम करके 2 मिनट पकने देंगे | तब तक हम सब्जियों को काट लेंगे | उबाल कर भी बना सकते है लेकिन आज मैं बिना उबाले बनाउंगी | अपने पसंद की कोई भी सब्जी आप ले सकती है | अगर आपके पास ज्यादा सब्जियां नहीं है, तो आप कद्दू और बैगन से ही सांभर बना सकती है | अब इमली की चटनी तैयार कर लेते है एक कटोरी पानी गरम कर लेंगे और इमली को डालकर 3 मिनट के लिए छोड़ देंगे |

इमली जब फुल जाये तो हाथों से मसल कर बीज को निकाल देंगे और छन्नी से छान लेंगे | इमली का पेस्ट भी ले सकते है मार्केट में आसानी से मिल जाता है एक पैन में तड़का तैयार कर लेंगे | गैस चालू करके पैन रखेंगे उसमे 2 चम्मच तेल डालेंगे सबसे पहले राई, साबुत धनिया, करी पत्ता , साबुत लाल मिर्च प्याज डालेंगे और हल्का ब्राउन होने तक भुनेगे | अब टमाटर डाल देंगे जब टमाटर गल जाये तब हम कटी हुयी सब्जियां और नमक डाल देंगे | 4 से 5 मिनट पकाएंगे | 5 मिनट बाद दाल डालकर अच्छे से मिला लेंगे |

अब इमली की चटनी डाल देंगे और मिला देंगे | ऊपर से बारीक कटा हरा धनियां डाल देंगे | सांभर बनकर तैयार है बनाने के बाद बहोत ही अच्छी खुसबू आती है सांभर से आप डोसा, मेंदु वडा, इडली भी खा सकते है | सांभर साउथ इंडियन व्यंजन है | (Masala Dosa)

नोट : अगर आपका सांभर ज्यादा गाढ़ा हो जाये तो आप पानी भी मिला सकते है |




नोट :

  • डोसा चिपके ना इसके लिए यहाँ पर मैंने चना का दाल भी मिलाया है |
  • डोसा बनाने के लिए आप लोहे का तवा भी इस्तेमाल कर सकती है | लेकिन डोसा बनाने से पहले आपको तवा पर कुछ बून्द तेल और पानी का छींटा डालकर कॉटन के कपड़े से पोछना है उसके बाद ही बैटर को तवा पर डालना है | सारे बैटर से डोसा बनाने से पहले पानी और तेल वाला प्रोसेस आपको करना होगा ऐसा करने से डोसा चिपकेगा नहीं और फटाफट बन जायेगा |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -