Idli Sambhar Recipe | इडली सांभर रेसिपी

- Advertisement -

Idli Sambhar बहोत ही हैवी और हेल्दी नाश्ता होता है जिसको खाने के बाद काफी देर भूख नहीं लगती है | Idli साउथ इंडियन डिश है | वहां के पसंदीदा डिश में एक है | देखा जाये तो Idli Sambhar को हर जगह के लोग पसंद करते है | इडली सभी को बहोत पसंद आती है | इसको बनाने में थोड़ा समय तो लगता ही है | मन लगाकर बनाएंगे तो जरूर बनेगा थोड़ा धैर्य रखने की जरुरत पड़ती है, Idli और Sambhar बनाने में |

क्यूंकि इसके बैटर को 18 से 20 घंटे Fermenting के लिए रखना पड़ता है |

वैसे खाना ही बनाना नहीं कोई भी काम हो हमें धैर्य से ही करना चाहिए | थोड़ा पेशेंस आप रखिये थोड़ा पेशेंस मैं रखती हूँ, इसी के साथ के साथ इडली बनाना शुरू करते है | इसके लिए हमें ज्यादा कुछ नहीं बस चावल और उरद का दाल चाहिए होता है |

idli बनाने की सामग्री :

  • चावल  – एक कटोरी
  • उरद दाल – एक छोटी कटोरी
  • पानी – 5 ग्लास
  • तेल – 3 चम्मच
  • इडली स्टैंड
  • नमक – स्वादनुसार

idli बनाने की विधि :

सबसे पहले हम चावल दाल को अच्छे से धुलकर 3 से 4 घंटे के लिए भीगा देंगे |

idli Sambar recipe

उसके बाद मिक्सकर ग्राइंडर की मदत से पीस लेंगे |

idli batter

अब पिसे हुए दाल चावल के बैटर को 18 से 20 घंटे के लिए गरम जगह पर Fermenting के लिए रख देंगे | जब खमीर उठ जाये तो इसमें नमक डालकर इडली स्टैंड में तेल लगाकर कलछी की मदत से बैटर को भर देंगे | इसी तरह इडली स्टैंड के सभी खाने को बैटर से भर देंगे | कुकर में एक ग्लास पानी डालकर इडली  स्टैंड को रख देंगे | कुकर का ढक्क्न बंद कर 6 से 7 मिनट पकाना है | कुकर के ढक्कन में सिटी को नहीं लगाना है | 6 से 7 मिनट बाद इडली के सांचे से इडली को चाकू से निकाल लेंगे | आप इडली मेकर का भी प्रयोग कर सकते है |

इडली को आप नारियल की चटनी, सांभर या अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते है | बहोत ही टेस्टी लगता है खाने में |

आप( Rava) सूजी का भी इडली बना सकते है तुरंत का तुरंत बन जाता है |

( Rava ) सूजी को भिगाना नहीं पड़ता है | दोनों के टेस्ट में भी डिफ्रेंट होता है |

Sambhar Recipe | सांभर रेसिपी | सांभर कैसे बनाते है |

Sambhar बनाने की सामग्री :

  • अरहर का दाल – आधा कटोरी
  • कद्दू – आधा kg बारीक कटा हुआ 
  • बैगन – एक रफली चॉप किया हुआ
  • शहजन – 1 पीस टुकड़े में कटा हुआ
  • गाजर – आधा कप बारीक काट हुआ
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • सांभर मसाला – 1 chammch
  • इमली – आधा कप
  • तेल – 3 चम्मच
  • टमाटर – 3 बारीक कटा हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • खड़ा धनिया – 1/2 चम्मच
  • राई – 1/2 चम्मच
  • करि पत्ता – 3 से 4
  •  खड़ा लाल मिर्च – 2
  • हरा धनिया – बारीक कटा  हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी –  3 ग्लास

Sambhar बनाने की विधि :

सबसे पहले हम प्रेशर कुकर लेंगे उसमे अरहर की दाल, हल्दी पाउडर, नमक, 2 ग्लास पानी डालकर कुकर को बंद करेंगे और गैस को चालू कर के रख देंगे |

Toor dal

एक सिटी आने देंगे उसके बाद गैस का फ्लेम कम करके 3 मिनट पकने देंगे | तब तक हम सब्जियों को काट लेंगे |

vagitable

सब्जियों को हम उबलेंगे नहीं क्यूंकि सब्जियां उबालने के बाद गल जाती है | आप उबाल कर भी बना सकते है लेकिन मैं आपको बीना उबालकर बनाने के लिए फ्रेफर करुँगी इससे टेस्ट बहोत ही अच्छा आता है | अपनी पसंद की कोई भी सब्जी उपयोग कर सकते है | अगर आपके पास ज्यादा सब्जियां नहीं है, तो आप कद्दू और बैगन से ही सांभर बना सकती है |

अब इमली की चटनी तैयार कर लेते है एक कटोरी पानी गरम कर लेंगे और इमली को डाल कर 3 मिनट के लिए छोड़ देंगे | इमली जब फुल जाये तो हाथों से मसल कर बीज को निकाल देंगे | और छन्नी से छान लेंगे | एक पैन में तड़का तैयार कर लेंगे |

गैस चालू करके पैन रखेंगे उसमे 3 चम्मच तेल डालेंगे सबसे पहले राई, साबुत धनिया, करी पत्ता , साबुत लाल मिर्च प्याज डालेंगे और हल्का ब्राउन होने तक भुनगे |

अब टमाटर डाल देंगे जब टमाटर गल जाये तब हम कटी हुयी सब्जियां और नमक डाल देंगे | 5 से 6 मिनट पकाएंगे | 6 मिनट बाद दाल डालकर अच्छे से मिला लेंगे | अब इमली की चटनी डाल देंगे और मिला लेंगे | ऊपर से बारीक कटा हरा धनियां डाल देंगे |

Sambhar

अब सांभर तैयार है इसे आप इडली, डोसा, मेंदु वडा, राइस किसी से भी खा सकते है | इडली सांभर साउथ इंडियन डिश है |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -