Street Style Aloo chaat Recipe आलू चाट रेसिपी |

- Advertisement -

Street Style Aloo chaat खाना किसे किसे पसंद है | अगर Aloo chaat खाने के लिए आपको मार्केट जाना पड़ता है तो अब नहीं जाना पड़ेगा क्यूंकि anufoodclub.com में बहोत ही आसान तरीके से आलू चाट रेसिपी आज मैं बनायीं हूँ | अगर आपको भी कुछ तीखा चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप बेसक Aloo chaat बनाकर खा सकते है | जो खाने में बहोत ही स्पायसी होता है आलू चाट बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है | फटाफट बन जाती है | चलिए आज Street Style Aloo chaat घर बनाते है | 

( Aloo Chaat ) आलू चाट बनाने की सामग्री :

  • आलू – 5 उबला हुआ
  • टमाटर – 4 कटा हुआ
  • जीरा पाउडर – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – टेबलस्पून
  • लालमिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • भुजिया सेव – गार्निश के लिए
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए
  • प्याज – बारीक कटा हुआ
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – ढाई ग्लास
  • इमली – आधा कप
  • शक्कर – 3 से 4 टेबलस्पून

( Aloo Chaat ) आलू चाट बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस को ऑन करके कुकर में आधा ग्लास पानी, आलू डालकर गैस पर बॉयल होने के लिए रख देंगे | 1 सिटी आने के बाद गैस का  फ्लेम कम कर देंगे कम फ्लेम पर 1 मिनट तक आलू को उबलेंगे | 1 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे और सिटी निकलने का वेट करेंगे जब सिटी निकल जाये तब आलू को छीलकर मैश कर लेंगे | अब टमाटर को धुलकर काट लेंगे | फिर से गैस को ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर गरम होने के लिए रख देंगे |

आयल गरम होने के बाद आयल में जीरा हरी मिर्च डाल देंगे | जीरा चटकने के बाद काट हुआ टमाटर डालकर 1 मिनट भुनेगे जब टमाटर गल जाये तब उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, 1/2 टेबलस्पून जीरा पाउडर डाल देंगे | 2 सेकंड और भुनेगे उसके बाद मैश किया हुआ आलू डालकर अच्छे से मिला देंगे और और डेढ़ ग्लास पानी, नमक डाल देंगे और आधा मिनट पकाएंगे | चाट बनकर रेडी है, अब इमली की चटनी बना लेंगे एक कटोरी में आधा कप पानी और इमली, शक्कर डालकर बॉयल कर लेंगे |

और ठंडा होने के लिए रख देंगे जब ठंडा हो जाये तब हाथ की मदद से इमली मैश कर देंगे और बीज को निकालकर फेक देंगे | बहोत ही आसान तरीके का चटनी बनायीं हूँ चटनी बनकर तैयार है अब चाट की प्लेटिंग करेंगे | (अगर आपको और भी चटनी की रेसिपी जानना है तो आप चटनी रेसिपी सर्च कर सकते है आपको 14 टाइप की अलग अलग चटनी रेसिपी सिखने को मिलेगी | )

Aloo chaat Recipe

( Aloo Chaat ) चाट की प्लेटिंग करने का तरीका :

सबसे पहले एक सर्विंग पॉट लेंगे उसमे एक कलछी चाट ऊपर से जीरा पाउडर, इमली की चटनी, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटा प्याज, भुजिया सेव सभी को स्वादनुसार डालकर सर्व करें | सिर्फ आधे घंटे में डिलिशियस चाट बनकर तैयार है | इस तरीके का चाट UP में बहोत फेमस है |

नोट :

  • चाट की प्लेटिंग करते समय अगर आपको दही पसंद है तो आप दही का भी उपयोग कर सकते है इससे बहोत अच्छा टेस्ट आता है |
  • अगर आपका चाट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो आप और भी पानी मिला सकते है |
  • अगर आप चाट में सेव की जगह पपड़ी मिला दे तो चाट पपड़ी बन जाएगी अगर समोसे के साथ सर्व कर रहे है तो समोसा चाट कहलायेगा |

अन्य पढ़े : 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -