Thele Wala Pani Puri Recipe | Golgappe | पानी पूरी रेसिपी

- Advertisement -

Pani Puri नाम से ही मुँह में पानी आ जाता है | Street Food के नाम पर सबसे ज्यादा खाने वाली चीज पानी पूरी है | Pani Puri एक चीज के लिए बहोत फेमस है की लड़कियां पानी पूरी ज्यादा खाती है | ये बात 100% सही भी है Pani Puri लड़कियों का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम लड़कियों के फेवरेट लिस्ट में रहता है | पानी पूरी का नाम सुनते ही लड़कियां उछलने लगती है पानी पूरी में जैसे उनकी जान बसती है | पुदीने इमली से बना ये पानी पूरी के साथ जब खाया जाता है, वाह मजा आ जाता है | मेरे तरीके से पानी पूरी बनाए और बताये आपका पानी पूरी कैसा बना था |

पूरी बनाने के लिए इसमें ना तो हम मैदा का उपयोग करेंगे ना ही नमक और बेकिंग पाउडर का केवल सूजी और आयल से हम एकदम क्रिस्पी पूरी बनाएंगे | फूली फूली मार्केट जैसी पूरी बहोत ही लाजवाब पूरी बनती है पानी पूरी बनाना सबको बहोत कठिन लगता है लोगो के दिमाक में यही रहता है की घर पर बनाने से अच्छा है मार्किट से लेकर खा लें | सही बात तो ये है की Pani Puri बनाने में बिलकुल भी टाइम नहीं लगता है बहोत ही आसान है बनाना एक कटोरी सूजी में 40 से 50 पूरी बना सकते है | तो चलिए पूरी की ये रेसिपी मैं आप तक शेयर करती हूँ ताकि आप भी आसानी से बना सके |

पूरी बनाने की सामग्री :

  • सूजी – एक कटोरी
  • तेल – 7 से 8 चम्मच
  • गरम पानी – एक ग्लास

पूरी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम सूजी को एक बाउल में ले लेंगे | उसके बाद उसमे आयल मिलाकर हाथ से रगड़ रगड़ कर भुरभुरा बना लेंगे | उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सूजी को गूथ लेंगे | 5 मिनट तक मसल मसल कर सूजी का आटा लगा लेंगे | जैसे हम रोटी के लिए आटा लगते है एकदम वैसे ही सूजी का आटा लगाने के बाद दिखता है | 10 मिनट तक एक कॉटन के कपडे को गिला कर के ढक देंगे | 10 मिनट बाद थोड़ा सा पानी लगाकर मसल लेंगे और छोटी छोटी लोई बनाकर चौका बेलन की मदत से एक एक पूरी को बेल ले या आप इस तरीके से भी बना सकते है एक साथ 4 से 5 पूरी बना लेंगे |

एक बड़ा सा पेड़े के आकर की लोई लेकर रोटी की तरह बेल लेंगे और पानी वाले बॉटल का ढक्कन लेकर पूरी को एक एक करके काट लेंगे बचा हुआ एक्स्ट्रा सूजी का आटा दूसरे आटा में मिला कर फिर से लोई बना ले |

Pani puri Cutting

जिससे आपको बनाने में आसानी होगी | सभी पूरी ऐसे बना लेंगे और गैस को चालू कर एक कड़ाई में तेल डालकर गरम होने के लिए रख देंगे | जब तेल गरम हो जाये तब उसमे पूरी को डालकर क्रिस्पी होने तक तल लेंगे | सभी पुरियों को इसी तरीके से फ्राई कर लेंगे |

छोले बनाने की सामग्री :

  • मटर –  एक कप
  • हल्दी पाउडर – 1/3
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – ढेड़ ग्लास

छोले बनाने की विधि :

पहले हम मटर को 3 से 4 घंटे के लिए भीगा देंगे | मटर को आप रात में भी भीगा सकते है और दिन में बना सकते है | जब मटर फूल जाये गैस चालू करके कुकर में पानी डालकर मटर, हल्दी पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर या खाने वाला सोडा डालकर कुकर को बंद कर देंगे | 3 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर देंगे | बहोत सिंपल तरीके से बनाना है ये छोला | इसे भी आप पूरी में भर सकते है | इससे बहोत ही अच्छा टेस्ट आता है Pani Puri में | UP के Pani Puri में यही वाला मसाला भरा जाता है | 

आलू का मसाला बनाने का सामग्री :

  • आलू उबला हुआ – 3 से 4
  • पानी – आधा ग्लास
  • जीरा पाउडर – 1/3 चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • धनिया पत्ता – बारीक कटा हुआ

आलू मसाला बनाने की विधि :

सबसे पहले आलू को धूल लेंगे उसके बाद गैस को चालू करके कुकर मे आधा ग्लास पानी और आलू डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम 2 मिनट तक कम कर देंगे | 2 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे उसके बाद आलू को निकाल कर छील लेंगे और मैश कर लेंगे | मैश करने के बाद उसमे जीरा पाउडर, प्याज, चाट मसाला, लालमिर्च पाउडर, नमक, धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिला लेंगे अब पूरी में भरने के लिए मसाला तैयार है |

नोट :

आप अपने पसंद के अनुसार मसाले में उबला हुआ चना का भी प्रयोग कर सकते है |

Tikha पानी बनाने की सामग्री :

  • इमलीआधा कप
  • लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
  • पुदीना  – आधा कप
  • हरा धनिया – आधा कप
  • हरी मिर्च – 4 से 5
  • अदरक – 1 इंच
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 1 लीटर

Tikha पानी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम गैस चालू करके एक कटोरी में पानी रख देंगे | जब पानी गरम हो जाये तो उसमे इमली डाल देंगे और 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे | जब तक ठंडा होगा तब तक हम धनिया और पुदीना को अच्छे से साफ कर लेंगे और अच्छे से धूल लेंगे | अब धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट बन लेंगे | अब तक तो इमली ठंडी हो गयी होगी तो इमली को हाथ से मैश करके बीज को निकाल लेंगे | इमली का पेस्ट मार्केट में आसानी से मिल जाता है तो आप इमली का पेस्ट भी उपयोग कर सकती है |

अब एक पतीले में 1 लीटर पानी लेकर उसमे मैश किया हुआ इमली या इमली का पेस्ट और धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक से बना पेस्ट को डाल देंगे नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल देंगे और छन्नी से छान लेंगे | पूरी में भरने के लिए तीखी और खट्टी पानी बनकर तैयार है | पानी को कई प्रकार से बनाया जाता है जैसे : हाजमा फ्लेवर, लहसुन फ्लेवर, जलजीरा फ्लेवर, पुदीना फ्लेवर आदि | अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो आप अपने अनुसर और हरी मिर्च या लाल मिर्च का उपयोग कर सकती है |

मीठा पानी बनाने का तरीका :

सबसे पहले हम एक पतीले में 2 ग्लास पानी लेंगे उसमे 4 चम्मच इमली का पेस्ट लेंगे उसमे  1/2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, 5 से 6 चम्मच शक्कर, 4 से 5 लहसुन की कली कुटा हुआ मिक्स कर लेंगे | बहोत ही आसान और बहोत टेस्टी मीठा पानी बनाने का तरीका |

pani Puri सर्व करने का तरीका :

सर्विंग प्लेट में पूरी लेंगे उसमे छेद कर लेंगे आलू से बने मसाले या मटर से बना छोला को भरेंगे और तीख पानी डुबोकर निकाल ले और सर्व करे | अगर आपको मीठा पानी पूरी पसंद है, तो आप मीठा पानी में डुबोकर सर्व करे जिस फ्लेवर का पानी आपको पसंद है आप बना सकते है | पानी में आप अपनी पसंद के अनुसार बूंदी या सेव भी डालकर सर्व कर सकते है | नहीं पसंद है तो स्किप भी कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Aloo bhajiya Recipe

Tomato pasta recipes

How to make Samosa Recipe at Home

Dahi Vada Recipe | Dahi Bhalle 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -