Paneer Paratha Recipe | पनीर पराठा रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं आप सभी के लिए हाजिर हूँ  Paneer Paratha की Recipe, लेकर क्या अपने कभी Paneer Paratha खाया है ? अगर नहीं खाया है, तो एक बार पनीर का पराठा (Paneer Paratha) जरूर बनाये जैसे की आप को पता ही होगा पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है Paneer Paratha एक हेल्दी पराठा माना जाता है | पनीर को आप कई तरीके से बनाकर खाये होंगे कभी पालक पनीर तो कभी मटर पनीर, शाही पनीर, तो कभी पनीर पसन्दा आदि |

एक बार पनीर का पराठा बनाकर खाये और खिलाये आपको जरूर पसंद आएगा | स्पेसली बच्चों को बहोत पसंद आता है मेरे घर में पनीर का पराठा अक्सर बनता है सबको बहोत पसंद आता है | पनीर के पराठे का टेस्ट सभी पराठे से एकदम डिफ्रेंट होता है |




ingredients for Paneer Paratha | बनाने की सामग्री :

पनीर100 gm
आटा2 कटोरी
हरा धनिया, मिर्चा, लहसुन का पेस्ट2 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर1/3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
अदरक1 इंच ग्रेड किया हुआ ( घीसा )
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर1/ 3 टेबलस्पून
हरा धनियाबारीक कटा हुआ
अजवाइन1/3 टेबलस्पून
प्याज1 बारीक कटा हुआ
नमकस्वादनुसार
आयल150 gm
पानीआटा लगाने के लिए

Paneer Paratha बनाने की विधि :

सबसे पहले हम थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा लगा लेंगे | अब धनिया, मिर्चा, अदरक को साफ कर लेंगे और वाश कर रख देंगे लहसुन को भी छील लेंगे | इसके बाद पनीर को मैश कर लेंगे अदरक को ग्रेड कर लेंगे और धनिया, मिर्चा, लहसुन का पेस्ट बना लेंगे | अब मैश किये हुए पनीर में ग्रेड किया हुआ अदरक और धनिया, मिर्चा, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, और आजवाइन को क्रश करके, बारीक कटा हुआ प्याज, नमक को डालकर अच्छे से मिला देंगे |

Paneer Paratha Recipe

अब पराठे में भरने के लिए भरावन तैयार है |




अब फटाफट गैस को ऑन करके तवा गरम होने के लिए रख देंगे और आटे से छोटी छोटी लोइयाँ बना लेंगे | चौका बेलन की मदद से पराठे को गोल गोल बेलकर तवा पर डाल देंगे | बटर, घी, या आयल से उलट पलट कर पराठे को सेंक लेंगे |

Paneer Paratha Recipe

पराठे को आप हरी चटनी, दही, शेजवान चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ खा सकते है | पनीर पराठा खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में बना सकते है | पनीर का पराठा बच्चों को काफी पसंद आता है तो आप उनकी टिफिन में भी बनाकर दे सकते है |




अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -