Lauki Paratha Recipe | लौकी का पराठा कैसे बनाये |

Date:

Share post:

आज में आपके लिए ले कर आयी हूँ लौकी के पराठे की रेसिपी ( Lauki Paratha Recipe ) | लौकी पराठा ( Lauki Paratha )बहोत हेल्दी पराठा होता है | पराठा बनाने का सब का अपना अलग अलग तरीका होता है | आज मै आप सभी को अपना सीक्रेट बताने वाली हु जिससे पराठा खस्ता बनता है | वैसे तो लौकी में कई तरह की प्रोटीन और विटामिन पायी जाती है | लौकी में विटामिन A, विटामिन C, कैल्सियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक पाया जाता है  | ये शरीर को बिमारियों से सुरक्षति रखती है | अगर आप लौकी नहीं खाते तो अब से खाया करो |

Lauki Paratha बनाने के लिए सामग्री :

  • आटा – 1 कप
  • लौकी  – एक कप ग्रेड किया हुआ ( घिसा हुआ )
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आधा कप
  • घी या तेल – 20 ml

Lauki Paratha बनाने की विधि :

सबसे पहले हम एक बर्तन मेंआटा लेंगे और उसमे ग्रेड किया हुआ लौकी, बारीक कटा हुआ धनिया, हरी मिर्च ,अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा नमक को अच्छे से मिला लेंगे और उसमे 2 चम्मच तेल जरूर डालें | अब थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर आटा को लगा लेंगे | आटा लगाने के बाद ऊपर से थोड़ा सा घी या तेल लगाकर आटे को 15 से 20 मिनट के लिए रख देंगे |

Lauki Paratha

अब तवा रखेंगे तवा गरम होने के बाद लोई बनाकर पराठे को आप गोल या तिकोने आकर में बेल लेंगे | पराठे को तवे पर डालकर घी या तेल लगाकर उलट पलट कर सेंक लेंगे |

Lauki Paratha

है ना आसान तरीका लौकी का पराठा बनाने का | आप इसे दही या किसी भी चटनी के साथ खा सकते है | आप सभी Lauki ke Parathe को अपने घरो में बनाइये और मुझे कमेंट करके जरूर बताइये |

नोट :

  • ध्यान रखे लौकी पानी छोड़ता है तो आटा लगते समय थोड़ा थोड़ा पानी करके डाले ज्यादा ना डाले |

अन्य पढ़े:

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...