Khaman Dhokla Recipe | खमन ढोकला रेसिपी | Dhokla Recipe

- Advertisement -

आज मैं Khaman Dhokla Recipe लेकर आयी हूँ खमन ढोखला गुजराती व्यंजन है | जो बहोत ही स्पंजी और सॉफ्ट होता है | बेसन से बना ढोकला बहोत ही स्वादिष्ट होता है इतना सॉफ्ट होता है मैं क्या बताऊ एक बार आप बनाकर देखिये | खमन ढोकला बहोत हेल्दी नाश्ता है जिसे आप सुबह शाम के नाश्ते में बना सकते है | 

Khaman Dhokla Recipe की सामग्री :

  • बेसन – एक पाव
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • हल्दी – 1/4 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • बेकिंग पाउडर या इनो – 1 टेबलस्पून
  • पानी – एक ग्लास
  • पिसा हुआ शक्कर –  4 से 5 टेबलस्पून
  • नीबू का रस –  1 टेबलस्पून
  • आयल – 1 टेबलस्पून

Khaman Dhokla Recipe बनाने की विधि :

सबसे पहले हम बेसन को छन्नी से छान लेंगे | उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बेसन का घोल बना लेंगे | पानी थोड़ा थोड़ा करके ही डालना है ताकि घोल में लम्स न पड़े उसके बाद बेसन में नमक, हल्दी, अदरक मिर्चा का पेस्ट शक्कर, निम्बू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे |

dhokla recipe

अब एक स्टील का बाउल या कोई भी पॉट लेंगे जो आप के पास उपलबध हो उसमे आयल लगाकर चिकना कर लेंगे |

उसके बाद कुकर या नानस्टिक कड़ाई लेंगे उसमे एक ग्लास पानी डालकर स्टैंड या कोई कटोरी, प्लेट रख देंगे | अब बेसन के घोल में इनो या बेकिंग पाउडर मिला देंगे बहोत देर तक नहीं मिलाना है, आप देखेंगे जैसे ही इनो या बेकिंग पाउडर डालेंगे तुंरत ही रिएक्शन होने लगता है | बेसन का घोल फूलने और गाढ़ा होने  लगता है | इनो या बेकिंग पाउडर मिलाने के तुरंत बाद ही घोल को पहले से ही चिकना किये हुए के स्टील बॉउल में पलट देंगे |

और कुकर में रखा हुआ स्टैंड के ऊपर रख देंगे | कुकर के ढक्कन का रबर और सिटी निकालकर कुकर को बंद कर 7  से 8 मिनट पकाएंगे | 8 मिनट बाद ढक्कन को खोलकर चाकू या टूथपिक के मदत से चेक करेंगे की ढोकला पका है या नहीं | चाकू या टूथपिक को ढोकले में डालने के बाद अगर चाकू पर ढोकला चिपका हुआ निकल रहा है तो ढोकला अभी नहीं पका है | 5 मिनिट और पकाने की आवश्यकता है |

कैसे चेक करें ढोकला पका है या नहीं :

अगर चाकू पर ढोकला नहीं चिपक रहा चाकू ढोकला में डालने के बाद ढोकले से क्लीयर निकल रहा उस पर कुछ नहीं चिपका है तो तो ढोकला पक चूका  है | उसे अब पकाने की जरुरत नहीं है | गैस को बंद कर तड़के की तैयारी करेंगे | तब तक ढोकला ठंडा  हो जायेगा | ढोकले में किनारे से चाकू लगाकर ढोकले को निकाल लेंगे | बर्फी के आकर में (चौकोर) काट लेंगे | ऊपर से तड़का बनाकर डाल देंगे | ढोकला बनकर रेडी है  सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

 Tadke के सामग्री :

  • राई – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 3 लम्बे शेप में कटा हुआ
  • करी पत्ता –  4 से 5
  • शक्कर – 5 से 6 टेबलस्पून
  • पानी – आधा ग्लास
  • आयल – 1 टेबलस्पून

तड़के लगाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करेंगे एक पैन में आयल डाल देंगे | आयल में राई, हरी मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे | राई चटक जाये तो उसमे पानी और शक्कर डाल देंगे | अब तड़के को ढोकले के ऊपर डाल देंगे |

dhokla recipe

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -