Aloo Pyaaz Paratha | आलू प्याज का पराठा रेसिपी |

- Advertisement -

Aloo Pyaaz Paratha – आलू प्याज एक दूसरे के साथ कितने अच्छे लगते है | आप ने देखा होगा अक्सर सब्जी के दूकान पर आलू प्याज साथ में देखने को मिल जाते है आलू प्याज सबके घर में उपलब्ध भी रहता है | अगर आप एक ही तरीके का पराठा खाकर बोर हो गए है तो एक बार आलू प्याज का पराठा जरूर ट्राई करें | आलू प्याज का पराठा खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है | आलू प्याज का पराठा बहोत स्पाइसी होता है | अगर आपको मेरे द्वारा बताई गयी रेसिपी पसंद आये तो लाइक कमेंट और शेयर जरूर करेंगे |

चलिए देखते है आलू प्याज का पराठा बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

आलू प्याज का पराठा बनाने का सामग्री :

  • आलू – 4 बॉयल किया हुआ
  • प्याज – 5 बारीक कटा हुआ
  • आटा – एक कटोरी
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • गरम मसाला पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • आयल या घी – पराठा सेकने के लिए
  • नमक – स्वादनुसार

Aloo Pyaaz Paratha | आलू प्याज का पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले आलू वाश कर लेंगे | अब कुकर लेंगे आधा ग्लास पानी डालकर धुला हुआ आलू डालकर कुकर का ठक्कन बंद कर देंगे गैस ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे और आलू को बॉयल होने देंगे | एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे कम फ्लेम पर आलू को 2 मिनट बॉयल होने देंगे फिर गैस बंद कर देंगे | जब तक कुकर का सिटी निकलेगा तब तक एक बर्तन में आटा लेकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा लगा लेंगे | इसके बाद कुकर से आलू निकालकर आलू को छीलकर मैश कर लेंगे |प्याज को भी छीलकर धूल लेंगे और बारीक काट कर रख लेंगे | अब गैस ऑन करके तड़का तैयार कर लेंगे |

एक पैन में 2 टेबलस्पून आयल डालकर जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च डाल देंगे जीरा चटकने के बाद गैस बंद कर देंगे तड़के को मैश किये हुए आलू के ऊपर डाल देंगे साथ में बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे | ऊपर से धनिया काटकर डाल देंगे साथ में नमक भी डाल देंगे |

 

पराठे में भरने के लिए भरावन तैयर है, अब आटे से मीडियम साइज की लोइयां बना लेंगे चौका बेलन की मदत से लोई को पूरी के आकर का बेलकर पहले से तैयार भरावन को भर देंगे गोल गोल करके भरावन से भरे लोई को बंद कर देंगे |

फिर चौका बेलन की मदत उलट पलट कर रोटी के साइज में पराठे को बेल लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके तवा रख देंगे तवा गरम होने के बाद पराठे को तवा पर डालकर आयल या घी लगाकर पराठे को उलट पलट कर सेंक लेंगे | इसी तरीके से सभी पराठे को बना लेंगे | आलू और प्याज का स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार है पराठे को आप हरी चटनी, दही, सॉस या अचार के साथ सर्व कर सकते है | पराठे को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -