Lachha Paratha Recipe | लच्छा पराठा रेसिपी

- Advertisement -

Lachha Paratha Recipe – पराठा तो हम बहोत सी चीजों का बना सकते है, लेकिन आज मैं Lachha Paratha बनाने वाली हूँ जो बहोत ही स्पेशल पराठा होता है | जिसे सबसे अलग तरीके से बनाते है और इस पराठे का टेस्ट भी एकदम अलग होता है | लच्छा पराठा बनाने में सबसे अहम चीज जो होती है वो है पराठे के अंदर का लेयर्स बनना | इन्ही लेयर्स के बजह से तो इसे लच्छा पराठा बोलते है | लच्छा पराठा बहोत ही स्वादिष्ट बहोत ही टेस्टी होता है कहने का मतलब स्वाद से भरपूर होता है | आप भी एक बार लच्छा पराठा बनाये खाये और खिलाये और कमेंट करके जरूर बताये की आपको लच्छा पराठा कैसा लगा | लच्छा पराठा बनाने के लिए हमें ज्यादा सामान की जरुरत नहीं होती है | कम सामान में बहोत स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार हो जाता है |

लच्छा पराठा बनाने की सामग्री :

  • आटा – एक कप
  • मैदा – एक कप
  • घी या आयल –
  •  namak – स्वादनुसार
  • पानी – आटा लगाने के लिए

Lachha Paratha | लच्छा पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले आटे में मैदा, नमक और 2 टेबलस्पून आयल डालकर हाथ से मसलकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा लगा लेंगे | ध्यान रहे आटा ना ज्यादा सॉफ्ट हो ना ही ज्यादा टाइट होना हो | आटा लगाने के बाद 15 मिनट तक ढक कर रेस्ट करने के लिए रख देंगे | 15 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज की लोई बना लेंगे | अब एक लोई लेकर रोटी के जैसे बेल लेंगे उसके बाद ऊपर से बहोत ही अच्छे से घी लगा लगाकर किनारे से रोल करते हुए मोड़ लेंगे उसके बाद फिर गोल गोल करके मोड़ लेंगे |

ऐसे ही सारे लोई को बनाकर तैयार कर लेंगे | अब गैस ऑन करके तवा गरम होने के लिए रख देंगे | इसके बाद एक लोई लेकर गोल गोल करके रोटी के आकर का बेल लेंगे और तवा पर डाल देंगे | दोनों साइड से आयल लगाकर उलट पलट कर ब्राउन होने तक सेंक लेंगे | लच्छा पराठा बनकर तैयार है लच्छा पराठा को आप अपनी पसंद की सब्जी या अचार के साथ सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -