Hotal Style Dal Tadka Recipe | Dal Tadka Recipe | होटल की तरह दाल कैसे बनाये |

- Advertisement -

Dal Tadka Recipe – दाल को हम कई तरीके से बना सकते है | जैसे : चना दाल, उरद दाल, मूंग  दाल,  मटर दाल, को भी अलग अलग विधि से बना सकते है | वैसे तो आज मैं आपको अरहर की तड़के वाली दाल बताने वाली हूँ | बाकि और दाल कैसे बनाते है | वो  मैं आपको अगले पोस्ट में बता दूंगी | जैसे आप सबको पता होगा दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है |इसलिए खाने में दाल खाना अति आवश्यक होता है | कभी कभी शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर डॉक्टर भी हमें दाल खाने को सजेस्ट करते है | दाल तो आमतौर  पर सबके घरों में बनती है | तो एक बार तड़के वाली दाल बना कर खाये ये दाल बहोत ही हेल्दी और टेस्टी होती है | आप सबको बहोत पसंद आएगा | तो चले अब दाल बनाते है | 

Dal Tadka Recipe

Dal Tadka Recipe दाल बनाने की सामग्री :

  • अरहर का दाल – 100 ग्राम
  • पानी – 2 ग्लास
  • हल्दी – 1/2
  • नमक – स्वादनुसार

Dal Tadka Recipe बनाने की विधि :

पहले हम एक कुकर लेंगे | अब हम अरहर की दाल लेकर धूल लेंगे | कुकर में पानी डालेंगे, दाल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर कुरक को बंद कर देंगे | दो सिटी दिलाने के बाद  गैस का फ्लेम कम कर देंगे | 2 मिनट तक कम फ्लेम पर पकने के बाद गैस को बंद कर देंगे | अब तड़के की तयारी करेंगे |

Dal Tadka Recipe

तड़का लगाने के लिए सामग्री :

  • आयल – 2 से 3 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च – 2
  • करी पत्ता – 4 से 5 पत्ता
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरा मिर्च –  2
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2  चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक  कटा हुआ
  • निम्बू – आधा कटा हुआ
  • बटर  या घी – 2 चम्मच

तड़के लगाने की विधि :

अब हम एक पैन लेंगे उसमे आयल डालेंगे | आयल गरम हो जाये तो जीरा और खड़ा लाल मिर्च,करी  पत्ता डालेंगे जीरा चटक जाये तो प्याज डालेंगे |हल्का ब्राउन होने के बाद बारीक कटा हरा मिर्च और बारीक कटा दो  टमाटर डालेंगे टमाटर गल जाये तो मसाले डालेंगे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर , काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालेंगे | तड़का रेडी हो गया है | अब  तड़के को दाल में डाल देंगे | ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, निम्बू, थोड़ा सा बटर  या घी डाल देंगे |

अन्य पढ़े : 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -