Healthy Mix Dal | Dal Recipe | मिक्स दाल रेसिपी

- Advertisement -

Mix Dal प्रोटीन से भरपूर होता है डेली के थाली में दाल को शामिल करना अतिआवश्यक होता है | एक ही तरीके से दाल खाकर बोर हो गए है तो आज कुछ अलग ट्राई करे | दाल को हम अलग अलग तरीके से बना सकते है , इसके पहले वाले ब्लॉग में मैंने आपको दाल तड़का रेसिपी, आम दाल रेसिपी बता चुकी हूँ | आज मैं एकदम अलग दाल रेसिपी लेकर आयी हूँ मिक्स दाल रेसिपी जो बहोत स्वादिष्ट होती है |

Mix Dal बनाने की सामग्री :

  • अरहर दाल – 1/4 कप
  • चना दाल – 1/4 कप
  • मटर दाल – 1/4 कप
  • उरद दाल – 1/4 कप
  • मसूर दाल –  1/4 कप
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 2 ग्लास

Mix Dal बनाने की विधि :

सबसे पहले कुकर में दो ग्लास पानी डालकर गैस को ऑन करके कुकर को रख देंगे उसके बाद कुकर में सभी दाल धुलकर डाल देंगे साथ में नमक, हल्दी पाउडर डाल देंगे | एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे 3 मिनट तक कम फ्लेम पर दाल को पकाएंगे | 3 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे | जब तक सिटी निकलेगी तब तक तड़का तैयार कर लेंगे |

तड़का के लिए सामग्री :

  • जीरा – 1/3 चम्मच
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 4 से 5 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए
  • हींग – चुटकी भर
  • लालमिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  • आयल – 2 टेबलस्पून

तड़का लगाने की विधि :

सबसे पहले प्याज और लहसुन को छील लेंगे | उसके बाद प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया को धूल लेंगे और अलग अलग काट लेंगे | अब गैस को ऑन करके पैन में आयल डालकर गरम होने के लिए रख देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद लहसुन  प्याज करी पत्ता डाल देंगे हल्का ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च और बारीक कटा टमाटर डाल देंगे और  1 मिनट पकाएंगे 1 मिनट बाद जब टमाटर गल जाये तब लाल मिर्च पाउडर हींग डालकर आधा मिनट और भुनेगे अब हरा धनिया डालकर 1 सेकंड पकने देंगे फिर गैस को ऑफ कर देंगे |

तड़का तैयार है तड़के को दाल में डाल देंगे | Mix Dal बनकर रेडी है, दाल को सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व करें | मिक्स दाल बहोत टेस्टी और बहोत हेल्दी दाल है | मिक्स दाल से आप चावल, रोटी आदि खा सकते है | 

अन्य रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -