Paneer Biryani Recipe in Hindi | पनीर बिरियानी रेसिपी

- Advertisement -

बिरियानी ( Biryani ) आया न मुँह में पानी बिरियानी के नाम पर अच्छे अच्छों के मुँह में पानी आ जाता है | आज मैं बहोत ही स्वादिष्ट Paneer Biryani की रेसिपी लेकर आयी हूँ | क्या आपको भी Paneer Biryani खाने के लिए बाहर जाना पड़ता है ? अगर पनीर बिरियानी खाने के लिए आपको बहार जाना पड़ता है तो मैं आपके लिए ये आसान रेसिपी लेकर आयी हूँ | जिससे आप स्वादिष्ट बिरियानी घर पर बनाकर खा सकते है | बिरियानी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगती है | मेरे द्वारा बतायी गयी बिरियानी की ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें और कमेंट कर बताये आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी | चलिए पनीर बिरियानी बनाना शुरू करते है | देखते है इसके लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकत पड़ती है |

पनीर बिरयानी बनाने का सामग्री :

  • पनीर – 1/2 kg
  • चावल – एक कटोरी बिगोय हुआ
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • बड़ी इलायची – 2
  • छोटी इलेचली – 3
  • दालचीनी – एक टुकड़ा
  • प्याज – 3 स्लाइस में कटा हुआ
  • टमाटर का पेस्ट – एक कप
  • आयल – 4 टेबलस्पून
  • हल्दी – 1/4 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/3 टेबलस्पून
  • लहसुन अदरक का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • दही – आधा कप
  • हरी मिर्च – 2 काटा हुआ
  • हरा धनिया – आधा कप बारीक कटा हुआ
  • पुदीना पत्ता – 7 से 8 पत्ता
  • नमक – स्वादनुसार

How to make easy paneer biryani recipe | पनीर बिरियानी बनाने की विधि :

सबसे पहले चावल को 15 से 20 मिनट के लिए भिगो देंगे | 20 मिनट बाद गैस ऑन करके 1 लीटर पानी रख देंगे गरम होने के लिए पानी में 1/2 टेबलस्पून नमक और 1 टेबलस्पून आयल डाल देंगे | पानी गरम होने के बाद भिगोया हुआ चावल डालकर 75 % तक पका लेंगे जब चावल आधा से ज्यादा पक जाये तब चावल को पानी से छानकर रख लेंगे | इसके बाद पनीर को काट लेंगे | फिर गैस ऑन करके पैन में 3 टेबलस्पून आयल डालकर पनीर को ब्राउन होने तक उलट पलट कर भून लेंगे | इसके बाद प्याज को छीलकर वाश कर लेंगे और स्लाइस में काट लेंगे | टमाटर का पेस्ट बनाकर रख लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और आयल डाल देंगे |

आयल गरम होने के बाद जीरा, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी डाल देंगे | इसके बाद बारीक कटा प्याज डाल देंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक भुनेगे अब अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और 2 सेकंड भुनेगे | 2 सेकंड बाद दही डालकर 1 मिनट पकाएंगे अब धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे | इसके बाद  टमाटर का पेस्ट डाल देंगे और 2 से 3 मिनट तक भुनेगे | अब एक कप पानी डाल देंगे 2 मिनट और मसलों को अच्छे से पकाएंगे |

2 मिनट बाद पनीर डाल देंगे साथ में स्वादनुसार नमक, गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | इसके बाद आधा पका हुआ चावल डालकर डाल देंगे और 2 से 3 मिनट तक मीडियम to लो फ्लेम पर पकाएंगे | 3 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे खिला खिला पनीर बिरियानी बनकर तैयार है | सर्विंग प्लेट में स्वादिष्ट बिरियानी निकालकर सर्व करें | बिरियानी को आप दही, रायता आदि के साथ सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -