Restaurant Style Dal Makhani | दाल मखनी | दाल रेसिपी

- Advertisement -

Dal Makhani उरद के दाल से बनाते है | दाल मखनी खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है | परफेक्ट दाल मखनी कैसे बनाना है आज मैं स्टेप बाई  स्टेप बताने वाली हूँ | दाल मखनी मेरे घर में बहोत ज्यादा पसंद किया जाता है, और अक्सर बनता भी है | अगर अभी तक आपने दाल मखनी नहीं बनाया है तो एक बार जरूर बनाइये यकीन मानिये दाल मखनी बहोत ही स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है आपको सबको जरूर पसंद आएगा |

एक बार दाल मखनी बनाये खाये और कमेंट करके बताये आपको दाल मखनी कैसी लगी | चलिए अब दाल मखनी बनाना शुरू करते है, और देखते है दाल मखनी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है | 

दाल मखनी बनाने की सामग्री :

  • उरद दाल – एक कप
  • राजमा या चने की दाल –  1/3 टेबलस्पून
  • प्याज – 2 बड़े साइज का बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/ टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर -1/2
  • जीरा पाउडर – 1/2
  • गरम मसाला – 1/3
  • टमाटर – 5
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • घी – 3 टेबलस्पून
  • फ्रेश क्रीम – 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार 
  • पानी  – 2 ग्लास

Dal Makhani Recipe | दाल मखनी बनाने की विधि :

Dal Makhani बनाने से पहले उरद दाल और राजमा को 3 से 4 घंटे के लिए भिगो देंगे या ओवर नाईट भिगो कर छोड़ देंगे | अब एक कुकर लेंगे उसमे 2 ग्लास पानी डालकर भिगोया हुआ दाल डाल देंगे साथ में नमक और हल्दी पाउडर डालकर कुकुर का ढक्कन बंद कर देंगे और गैस ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे | 1 सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कम फ्लेम पर 1 मिनट दाल को पकने देंगे |

इसके बाद टमाटर को धुलकर काट लेंगे और जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | प्याज को भी छीलकर बारीक काट लेंगे फिर से गैस ऑन करेंगे और गैस पर कड़ाई रख देंगे | और घी डाल देंगे घी गरम होने के बाद बारीक काट प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनेगे | प्याज ब्राउन होने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे इसे भी 2 सेकंड भुनेगे |

अब टमाटर का पेस्ट डालकर 3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भुनेगे साथ में थोड़ा सा कटा हरा धनिया दाल देंगे | इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डाल देंगे और आधा मिनट भुनेगे | अब बॉयल किया हुआ दाल डाल देंगे साथ में स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला देंगे | ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और फ्रेश क्रीम डाल देंगे | स्वादिष्ट दाल मखनी बनकर तैयार है दाल मखनी को चावल, रोटी के साथ सर्व कर सकते है | दाल मखनी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • ध्यान दे दाल बॉयल करते समय नमक डाला गया है दुबारा नमक कम ही डालें |
  • अगर आपको दाल मखनी पतला पसंद है तो आवश्यकता अनुसार और पानी मिला सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -