14 Types of Chutney Recipes | Chatani Recipe In Hindi | चटनी रेसिपी

Date:

Share post:

आज की रेसिपी चटनी की है | इस रेसिपी में आज मैं एक नहीं दो नहीं बल्कि 14 टाइप की Chutney Recipe बनाना बताउंगी | आपको भी आश्चर्य हुआ ना सुनकर जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है | 14 टाइप की चटनी आज मैं आपको आलू से लेकर चने तक की चटनी बनाना बताउंगी ये चटनी एकदम नयी होगी आपके लिए | चटनी को आप खाने के साथ या किसी भी स्नैक्स के साथ, साउथ इंडियन डिश के साथ सर्व कर सकते है |

Contents hide

आलू की चटनी बनाने की सामग्री :

Aloo ki Chutney Recipe | आलू की चटनी बनाने की विधि :

एक जार लेंगे उसमे आलू को थोड़ा सा मैश करके डाल देंगे इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक और पानी जार में डालकर मिक्सर ग्राइंडर से पीस लेंगे | तैयार है आलू की स्वादिष्ट चटनी | अब आप सोचेंगे आलू की भी चटनी बनती है ये खाने में कैसी लगती होगी | तो आपको बता देती हूँ, मुझे तो बहोत पसंद आती है ये चटनी एक बार आप भी बना कर देखिये आपको भी बहोत पसंद आएगी |

तड़के के लिए सामग्री:

  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1
  • आयल – 1 टेबलस्पून

तड़के की विधि :

गैस को ऑन करके एक पैन रखेंगे पैन में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद उसमे जीरा हरी मिर्च डाल देंगे | अब ग्राइंड किया हुआ चटनी डालकर 1 सेकंड भुनेगे | अगर चटनी ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो पानी मिला कर कुछ सेकंड के लिए पका लेंगे | गैस को बंद कर देंगे चटनी को एक बाउल में निकाल कर सर्व करें |

प्याज की चटनी बनाने की सामग्री :

  • प्याज – 2 कटा हुआ
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • राई – 1/3 टेबलस्पून
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • अदरक – आधा इंच कटा हुआ
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • सूखा लाल मिर्च – 2
  • टमाटर – आधा कटा हुआ
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – एक कप

Pyaz ki Chutney Recipe | प्याज की चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके कड़ाई को रख देंगे और आयल डाल देंगे जब आयल गरम हो जाये तब उसमे जीरा, राई डाल देंगे | जीरा, राई चटकने के बाद प्याज डाल देंगे और 1 मिनट भुनेगे हल्का ब्राउन होने के बाद उसमे अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, टमाटर, डाल देंगे | इसे भी आधा मिनट तक भुनेगे | अब धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे साथ में पानी और नमक डालकर 2 सेकंड पकाएंगे | 2 सेकंड बाद गैस ऑफ कर देंगे | कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे ठंडा होने के लिए ठंडा होने के बाद जार में डालकर मिक्सर ग्राइंडर से पीस कर चटनी बना देंगे | प्याज की चटनी बनकर तैयार है सर्व करने के लिए |

टमाटर की लाल चटनी बनाने की सामग्री :

  • टमाटर – 3
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • अदरक – आधा इंच कटा हुआ
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/3 टेबलस्पून
  • सुखी लाल मिर्च – 2
  • पानी – एक कप
  • नमक – स्वादनुसार

Tamatar ki Chutney Recipe | टमाटर की लाल चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर आयल गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे जब आयल गरम हो जाये तब उसमे जीरा डाल देंगे | जीरा चटकने के बाद अदरक, लहसुन, सूखा लाल मिर्च डाल देंगे और 2 सेकंड तक भुनेगे उसके बाद उसमे टमाटर डाल देंगे और 2 मिनट तक भुनेगे इससे टमाटर सॉफ्ट हो जायेगा |

अब धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे साथ में पानी और नमक डालकर 2 सेकंड पकाएंगे | 2 सेकंड बाद गैस ऑफ कर देंगे | कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे ठंडा होने के लिए ठंडा होने के बाद जार में डालकर मिक्सर ग्राइंडर से पीस कर चटनी बना देंगे | टमाटर की लाल चटनी बनाना बहोत ही आसान है | टमाटर की चटनी बनकर तैयार है सर्व करने के लिए | आप भी बनाये और कमेंट कर के बताये आपकी चटनी कैसी बनी है |

दही पुदीना की चटनी बनाने की सामग्री :

  • हरा धनिया – एक पाव
  • पुदीना – 7 से 8 पत्ता
  • दही – 3 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1/3 इंच
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 5 चम्मच

Dahi Pudina ki Chutney Recipe | दही पुदीना की चटनी बनाने की विधि :

दही पुदीना की हरी चटनी बनाना बहोत ही आसान है फटाफट बन जाती है | तो सबसे पहले धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को अच्छे से वाश कर लेंगे | अब जार लेंगे उसमे हरा धनिया, दही, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन पानी और नमक को एक साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे | हरी चटनी बनकर तैयार है |

कच्चे आम की चटनी बनाने की सामग्री :

  • आम – 2
  • हरी मिर्च – 1
  • लाल मिर्च – 2
  • लहसुन – 7 से 8 कली
  • अदरक – 1 इंच
  • हरा धनिया – एक कटोरी
  • नमक – स्वादनुसार 
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

Kachche Aam ki Chutney Recipe | कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आम को छील कर काट लेंगे और गुठिलियाँ फेक देंगे | धनिया पत्ती अच्छे से साफ कर काट लेंगे | अब सब सामग्री आम, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, हरा धनिया, पानी को जार में डालकर मिक्सर से पीस देंगे | साथ में नमक भी डाल दे ताकि अच्छे से मिक्स हो जाये | अब चटनी तैयार है इसे आप किसी भी स्नैक्स, सब्जी, दाल चावल रोटी किसी के साथ खा सकते है | खाने में आम की ये चटनी बहोत स्वादिष्ट लगती है |

काबुली चने की चटनी बनाने की सामग्री :

  • चना – एक कप
  • अमचूर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • चाट मसाला – 1/2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 1 टेबलस्पून
  • पानी – एक कप

Kabuli Chane ki Chutney Recipe | काबुली चने की चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस को ऑन करके चने को 2 सिटी दिलाकर बॉयल करना है एक कुकर लेंगे उसमे एक कप पानी डालकर चने को डाल देंगे | बॉयल करने के बाद ठंडा होने देंगे जब ठंडा हो जाये तब मिक्सर का जार लेंगे उसमे बॉयल किया हुआ चना, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, आयल, पानी डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेंगे | चने की चटनी बनकर तैयार है | इस चटनी का टेस्ट बहोत लजीज होता है |

शेजवान चटनी बनाने की सामग्री :

  • सूखा लालमिर्च – 7 से 8 बॉयल किया हुआ
  • टमाटर – 2 बॉयल किया हुआ
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

Shejawan ki Chutney Recipe | शेजवान चटनी बनाने की विधि :

गैस को ऑन करके एक बाउल में आधा कप पानी डालकर टमाटर, लाल मिर्च को डाल देंगे और 2 मिनट तक बॉयल कर लेंगे | बॉयल होने के बाद ठंडा होने देंगे उसके बाद अब एक मिक्सर का जार लेंगे उसमे बॉयल किया हुआ सूखा लाल मिर्च, टमाटर, लहसुन, सोया सॉस,नमक, पानी मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे | शेजवान चटनी बनकर तैयार है इस चटनी का प्रयोग चाउमीन, नूडल्स, मंचूरिन आदि बनाने में करते है |

नारियल की चटनी बनाने की सामग्री :

  • नारियल – एक कटोरी
  • हरी मिर्च – 3
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • लहसुन – 4 से 5
  • अदरक – आधा इंच
  • इमली का पेस्ट – एक टेबलस्पून
  • मूंगफली – 3 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

तड़के के लिए सामग्री :

  • आयल – 1 टेबलस्पून
  • राई – 1/2 टेबलस्पून
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • सूखा लाल मिर्च – 2

Nariyal ki Chutney Recipe | नारियल की चटनी बनाने की विधि :

आज मैं नारियल की एकदम अलग तरीके की चटनी बनाने वाली हूँ ये चटनी बहोत स्वादिष्ट होती है | सबसे पहले हम नारियल, हरी मिर्च, करी पत्ता, लहसुन, अदरक को वाश कर लेंगे | मूंगफली को भून कर छिलका निकाल लेंगे | उसके बाद मिक्सर का जार लेंगे उसमे नारियल, हरी मिर्च, करी पत्ता, लहसुन, अदरक, इमली का पेस्ट, भुना हुआ मूंगफली और नमक, पानी डालकर मिक्सर ग्राइंडर से पीस लेंगे | अब तड़का तैयार करेंगे गैस ऑन करके पैन में आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद आयल में राई, सूखा लाल मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे तड़का तैयार है अब तड़के को पिसे हुए नारियल के चटनी में डाल देंगे | एक अलग तरीके का नारियल का चटनी बनकर रेडी है इस चटनी को आप साउथ इंडियन व्यंजन के साथ खा सकते है जैसे : इडली, डोसा, मेंदु वड़ा, अप्पम आदि |

इमली की चटनी बनाने की सामग्री :

  • इमली – एक कप
  • शक्कर – 3 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – एक कटोरी

Imali ki Chutney Recipe | इमली की चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम गैस चालू करके एक कटोरी में पानी को गरम करेंगे | जब पानी गरम हो जाये तब उसमे इमली डाल देंगे और 2 सेकंड उबालेंगे | उसके बाद गैस को बंद कर देंगे इमली को ठंडा होने देंगे | ठंडा होने के बाद हाथ से अच्छे से मसल कर इमली के बीज को निकाल देंगे | अगर आपको ज्यादा गाढ़ा लगे तो और पानी मिला सकते है | बीज निकालने के बाद छन्नी से छान लेंगे इसके बाद शक्कर,नमक, हरी मिर्च को कूट कर डाल देंगे | अपनी पसंद के किसी भी स्नैक्स, चाट आदि के साथ इमली की चटनी खा सकते है | इमली की चटनी खाने में बहोत स्वादिस्ट होती है |

आप इमली की चटनी बनाने में गुड़ का भी प्रयोग कर सकते है | अगर आप गुड़ डालकर बना रहे है तो इमली के साथ गुड़ को भी बॉयल कर लें |

टमाटर की हरी चटनी बनाने की सामग्री :

  • हरा धनिया – एक पाव
  • टमाटर – 3
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1/3 इंच
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • नमक – स्वादनुसार

Tamatar ki Chutney Recipe | टमाटर की हरी चटनी बनाने की विधि :

टमाटर की हरी चटनी बनाना बहोत ही आसान है फटाफट बन जाती है | तो सबसे पहले धनिया, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को अच्छे से वाश कर लेंगे | अब जार लेंगे उसमे हरा धनिया, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और नमक को एक साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे | टमाटर की हरी चटनी बनकर तैयार है | हरी चटनी को आप किसी भी स्नैक्स के साथ खा सकते है सभी के साथ टमाटर की हरी चटनी का बैलेंस बहोत अच्छा बैठता है | खाने में बहोत टेस्टी होता है |

अमरुद की चटनी बनाने की सामग्री :

  • कच्चे अमरुद – 2
  • हरी मिर्च – 3
  • हरा धनिया – एक कटोरी
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • अदरक – आधा इंच
  • हरा धनिया – एक पाव
  • नमक – स्वादनुसार
  • आवश्यकता अनुसार

Amrud ki Chutney Recipe | अमरुद की चटनी बनाने की विधि :

अमरुद की चटनी बहोत फायदेमंद होती है और टेस्टी होती है | सबसे पहले अमरुद, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक को अच्छे से वाश कर लेंगे | उसके बाद अमरुद को काटकर उसके बीज को निकाल देंगे धनिया को भी काट लेंगे | अब मिक्सर का जार लेंगे उसमे अमरुद, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक, पानी, नमक डालकर पीस लेंगे | तैयार है अमरुद का चटपटा हेल्दी चटनी |

करौंधे की चटनी बनाने की सामग्री :

  • करौंधा – आधा कटोरी
  • हरा धनिया – एक कटोरी 1
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • अदरक – आधा इंच
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

Karaunde ki Chutney Recipe | करौंधे की चटनी बनाने की विधि :

करौंधे की चटनी बहोत टेस्टी होती है | पहले हम करौंधे, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक को अच्छे से वाश कर लेंगे | उसके बाद करौंधे को काटकर उसके बीज को निकाल देंगे धनिया को काट लेंगे | अब मिक्सर का जार लेंगे उसमे करौंधे, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक, पानी, नमक डालकर पीस लेंगे | करौंधे की चटनी बनकर तैयार है |

आंवला की चटनी बनाने की सामग्री :

  • आंवला – 7 से 8
  • हरा धनिया – एक कटोरी
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • अदरक – आधा इंच
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

Amla ki Chutney Recipe | की चटनी बनाने की विधि :

आंवला आँखों के लिए बहोत फायदेमंद होता है इसकी चटनी खाने में बहोत टेस्टी होती है | सबसे पहले हम आंवला, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक को अच्छे से वाश कर लेंगे | उसके बाद आंवले को काटकर उसके बीज को निकाल देंगे धनिया को भी काट लेंगे | अब मिक्सर का जार लेंगे उसमे आंवले, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक, पानी, नमक डालकर पीस लेंगे | आंवले की हेल्दी चटनी बनकर तैयार है | इस चटनी को आप किसी भी स्नैक्स के साथ खा सकते है |

तीखा लाल मिर्च की चटनी बनाने की सामग्री :

  • सूखा लाल मिर्च – 8 से 10
  • लहसुन – 5 से 6
  • अदरक – आधा इंच
  • नमक – स्वादनुसार
  • निम्बू – 1
  • पानी – एक कप

Tikha Laal Mirch ki Chutney Recipe | तीखा लाल मिर्च की चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस को ऑन करके एक कटोरी में पानी और लाल मिर्च डालकर गैस पर रख देंगे 1 मिनट तक सूखे लाल मिर्च को बॉयल करेंगे | 1 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे और मिर्चे को ठंडा होने देंगे | उसके बाद जार में बॉयल किया हुआ लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक, निम्बू का रस और पानी डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेंगे | तैयार है तीखा लाल चटनी |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...