Poha Namkeen | Roasted Poha Namken | पोहा नमकीन

- Advertisement -

आज मैं चाय के साथ बहोत ही अलग स्नैक्स ले कर आयी हूँ | घर में कोई आ जाये और नमकीन नहीं है तो आप इस तरीके का पोहा नमकीन ( Poha Namkeen ) बना सकती है | जो बहोत ही अच्छा लगता है, एक बार बना कर देखिये आप बाहर का नमकीन Namkeen तो खाना ही भूल जायेंगे | इस नमकीन का स्वाद बहोत अलग होता है | पोहा नमकीन मेरे घर में तो अक्सर बनता रहता है | अगर आपको डेली नाश्ता बनाने का मन नहीं करता है | तो एक बार पोहा नमकीन बना लीजिये और एयर टाइट डिब्बे में रख दीजिये | इसे आप काफी दिन तक स्टोर कर रख सकते है | और चाय के साथ खाने के लिए दे सकते है |

Poha Namkeen बनाने की सामग्री :

  • पोहा – दो कटोरी
  • तेल – 2 चम्मच
  • मूंगफली – आधा कप
  • करीपत्ता – 3 से 4
  • हरी मिर्च – 2 कटी हुई
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार

Poha Namkeen बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस चालू करके एक कड़ाई रखेंगे | उसमे आधा चम्मच तेल डालकर मूंगफली को 1 मिनट तक भून लेंगे | जब मूंगफली चटक जाये तब निकाल लेंगे गैस का फ्लेम कम ही रखना है नहीं तो मूंगफली जल जायेगा | मूंगफली को एक कटोरी में निकाल कर कड़ाई में फिर से तेल डालेंगे |

Poha Namkeen 3

अब उसमे हरी मिर्च और करी पत्ता को दाल देंगे | उसके बाद पोहे और हल्दी पाउडर को डालकर भुनगे और कलछी से चलाते रहना है नहीं तो पोहा नीचे से जल जायेगा | और तब तक भूनेंगे जब तक पोहा कुरकुरा न हो जाये | खा कर चेक कर ले पोहा कुरकुरा हो जाये तो उसमे नमक, मूंगफली डाल देंगे | पोहा नमकीन रेडी है एक प्लेट में निकालकर चाय के साथ सर्व करें | बहोत टेस्टी होता है पोहा से बना ये नमकीन |

 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -