Vegetable Cutlet | वेजिटेवल्स कटलेट रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं लेकर आयी हूँ | Vegetable Cutlet बहोत ही स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट है | इसे बनाने के लिए हम सब्जियों का इस्तेमाल करते है | जो हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है | वेजिटेवल्स कटलेट को हम मॉर्निंग, इवनिंग, के नाश्ते में या अगर घर में गेस्ट आ रहे है तब भी बना सकते है ये नाश्ता बहोत ही बेस्ट होता है | बच्चें हो या बड़े सभी को कटलेट की ये रेसिपी बहोत पसंद आएगा | सो प्लीज ट्राई वन टाइम | चलिए फटाफट वेजिटेवल्स कटलेट बनाना शुरू करते है और देखती हूँ, कटलेट बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Ingredients for Vegetable Cutlet | वेजिटेवल्स कटलेट बनाने की सामग्री :

ब्रेड का चूरा या बुरादाएक ढेड़ कप
आलू5 से 6 बॉयल्ड एंड मैश किया हुआ
गाजर1 एक कप चॉप किया हुआ
बिन्सएक चॉप किया हुआ
हरा मटरदरदरा कूटा हुआ या दरदरा पिसा हुआ
टमाटर1 चॉप किया हुआ
प्याज1 चॉप किया हुआ
अदरक, मिर्च का पेस्टमिर्च का पेस्ट – 2 टेबलस्पून
हरा धनिया3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
भुना जीरा पाउडर2 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
चीजआधा कप ( 1/2 इंच टुकड़े में कटा हुआ )
मैदे का घोलएक कप
आयलकटलेट को डीप फ्राई करने के लिए

Crispy Vegetable Cutlet Kaise Banaye | वेजिटेवल्स कटलेट बनाने की विधि :

वेजिटेवल्स कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को बॉयल करके और छीलकर रख लेंगे | इसके बाद सभी सब्जियों को वाश करके चॉप का लेंगे या बारीक काट मटर को दरदरा पीस या कूट लेंगे | इसके बाद हम ब्रेड लेंगे और जार में डालकर दरदरा पीस लेंगे | अब 3 से 4 टेबलस्पून मैदा लेंगे और एक कप पानी डालकर घोल बना लेंगे | मैदे को अच्छे से फेटेंगे ताकि घोल में कोई लम्स ना बने | इसके बाद चीज को भी छोटे टुकड़े में काटकर रख लेंगे | सारी तैयारी करने के बाद एक एक बाउल लेंगे उसमे आलू को रखकर मैश कर लेंगे | आलू मैश करने के बाद कटी हुई सारी सब्जियां, अदरक मिर्चा का पेस्ट, बारीक कटा हरा धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे |

इसके बाद आलू और सब्जियों से बने मिक्सचर से मीडियम साइज के बॉल्स बना लेंगे | और सभी बॉल्स के अंदर कटा हुआ चीज डालकर बॉल्स को हथेली से चपटा कर लेंगे | सभी कटलेट को इसी तरीके से बना लेंगे अब बारी है, कटलेट को डीप फ्राई करने की इसके लिए गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखेंगे और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद कटलेट को मैदे के घोल में डीप करके और ब्रेड से बने चुरा में लपेटकर कड़ाई में डाल देंगे | और उलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | स्वादिष्ट कटलेट बनकर तैयार है | कटलेट और हरी चटनी को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • अगरआपके पास चीज नहीं है तो कोई बात नहीं आप चीज को स्कीप कर सकते है |

हरी चटनी बनाने की सामग्री और विधि :

हरी चटनी बनाना बहोत आसान है | चटनी बनाने के लिए ( 1 कप हरा धनिया) ( 1 टमाटर कटा हुआ ) ( 2 हरी मिर्च) ( 1 इंच अदरक का टुकड़ा ) (6 से 7 लहसुन की कलियाँ ) ( 1/3 टेबलस्पून नमक) जार में डालकर ग्राइंडर की मदत से पीस लेंगे | स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है चटनी को वेजिटावल्स कटलेट के साथ सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -