Nimbu ka Achar Recipe | निम्बू का अचार |

- Advertisement -

अगर खाने में अचार मिल जाये तो क्या बात है | और अगर Nimbu ka Achar मिल जाये तो उससे भी अच्छा हो | अगर निम्बू का अचार घर का बना हो तो इससे अच्छा तो कुछ हो ही नहीं सकता | अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की आज की मेरी रेसिपी क्या है जी हा आज की रेसिपी है निम्बू का अचार है | इस अचार की खाश बात ये है की इसमें बिलकुल भी आयल नहीं पड़ा है बिना आयल का इतना टेस्टी अचार आप कभी नहीं खाये होंगे |

Nimbu में विटामिन  C पाया जाता है विटामिन  C हमारे आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | बहोत से लोग कहते है निम्बू का अचार ज्यादा दिन टिकता नहीं जल्दी ही खराब हो जाता है |आज मैं आपको ऐसा तरीका बताउंगी जिससे आप सालो साल निम्बू का अचार रख सकते है | निम्बू के अचार को आप दाल चावल, सब्जी रोटी, के साथ खा सकते हैं | निम्बू का अचार बनाने में ज्यादा सामान नहीं लगता हैं बस चार चीजों से बहोत ही स्वादिष्ट अचार बन जाता हैं |

निम्बू का अचार बनाने की सामग्री :

  • निम्बू – 1 kg
  • नमक – 100 gm
  • सफेद नमक – 1/4 कप
  • जीरा – 100 gm भुना हुआ 

Nimbu ka Achar Banane Ka Tarika | निम्बू का अचार बनाने की विधि :

सबसे पहले निम्बू को पानी में रात भर के लिए भिगो देंगे ऐसा करने से निम्बू के छिलके में जो कड़वापन होता वो खतम हो जाता है | भिगोने के बाद अच्छे से रगड़ कर साफ पानी से वाश कर लेंगे और 2 घंटे धुप में फैला देंगे अगर घुप नहीं है तो कॉटन के कपडे से पोछ लेंगे | ताकि निम्बू में जो पानी लगा है वो सुख जायें इससे अचार खराब नहीं होता है | अब निम्बू को 2 भाग में काट लेंगे इसके बाद गैस ऑन करके पैन गैस पर रख देंगे गैस का फ्लेम कम करके 2 मिनट तक जीरा भून लेंगे | जीरा भुनने के बाद अब एक बड़े बर्तन में निम्बू, नमक, जीरा, सफेद नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे |

और एक साफ सुथरे जार में अचार को भर देंगे और 20 दिन तक ऐसे ही रहने देंगे और धुप बराबर दिखाते रहेंगे बिच बिच में कलछी से अचार को अच्छे मिक्स भी कर देंगे | ऐसा करने से निम्बू का अचार गल (सॉफ्ट) हो जायेगा | 20 दिन बाद अचार बनकर खाने के लिए तैयार है | बहोत ही सिंपल तरीके से बना ये निम्बू का अचार खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -