Vada Pav Recipe | Mumbai Style Vada Pav | वड़ा पाव रेसिपी

Date:

Share post:

Vada Pav मुंबई में बहोत ही फेमस है | आलू से बना ये वड़ा पाव बहोत ही टेस्टी होता है | आज मैं anufoodclub.com में एकदम परफेक्ट Mumbai Style Vada Pav लेकर आयी हूँ  | पाव के अंदर जो लाल चटनी और हरी चटनी लगा कर देते है देखने में तो अच्छा लगता ही है खाने में भी बहोत स्वादिष्ट होता | वड़ा पाव ( Vada Pav ) बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता बस वड़ा बनाओ और पाव के साथ सर्व करो |

Ingredients for Lahsun Ki Chatni | लहसुन की चटनी बनाने सामग्री:

लहसुन10 से 12 कली
लाल मिर्च पाउडर1/2  चम्मच
कश्मीरी लालमिर्च पाउडर1/2 चम्मच
नमकस्वादनुसार
बेसन1 कटोरी




Lahsun Ki Chatni Recipe | लहसुन की चटनी बनाने की विधि :

लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हम वड़ा के लिए जो घोल बनाये है उसी घोल से पांचो अँगुलियों की मदद से पतले पतले सेव जैसा बना लेंगे |

Vada pav
Vada pav Leh

तो सबसे पहले हम कड़ाई में आयल गरम करेंगे जब आयल गरम हो जाये तब बेसन के घोल को अंगुलिये की मदत से तेल में बेसन को लम्बा लम्बा पतला पतला गिराकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे | 10 से 12 लहसुन की कली लेकर उसमे 2 या 3 छेद कर लेंगे ताकि आयल में लहसुन फटे ना | उसके बाद छिलका सहित आयल में फ्राई कर लेंगे | अब फ्राई किया हुआ छिलका सहित लहसुन, बेसन का बना सेव, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक  को एक जार में डालकर ग्राइंडर की मदद से पीस लेंगे | इसमें पानी का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना है |

लहसुन की चटनी रेडी हो गयी है | बहोत ही टेस्टी होता है बेसन के सेव, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक से बना ये चटनी खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है |

Ingredients for Green Chutney | हरी चटनी बनाने की सामग्री :

धनियाएक पाव
हरी मिर्च3 से 4
अदरक का टुकड़ा1 इंच
लहसुन की कली5 से 6
नमकस्वादनुसार




Green Chutney Recipe | हरी चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले लहसुन को छील लेंगे | अब हरा धनिया, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को अच्छे से वाश करके जार में डाल देंगे | ग्राइंडर की मदद से पीस लेंगे इसमें पानी बिलकुल भी नहीं मिलाना है |

Vada pav Green Chatni

चटनी को एक बाउल में निकालकर नमक मिला देंगे |

Ingredients for Vada Filling | वड़ा फिलिंग का मसाला बनाने की सामग्री :

आयल3 से 4
राई1/2 चम्मच
हरी मिर्च4
करी पत्ता6 से 7
धनिया पत्ताबारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडरबारीक कटा हुआ
अमचूर1/3 चम्मच
आलू5
नमकस्वादनुसार




Vada Pav Filling Recipe | वड़ा पाव का मसाला बनाने की विधि :

आलू को अच्छे से धूल लेंगे गैस ऑन करके एक प्रेशर कुकर में पानी और आलू डालकर कुकर को गैस पर रख देंगे कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | 1 सिटी देने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे 2 मिनट तक कम फ्लेम पर पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे और कुकर का भाप खतम होने का वेट करेंगे उसके भाप खत्म होने के बाद आलू को कुकर से बाहर निकाल लेंगे और कुछ देर ठंडा होने देंगे फिर आलू को छीलकर मैश कर लेंगे |

गैस को ऑन कर उस पर एक पैन रखेंगे और आयल डाल देंगे तेल गरम हो जाये तो उसमे राई, हरी मिर्च, करी पत्ता थोड़ा सा हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर डाल देंगे | अब उसमे मैश किया हुआ आलू डालकर 1 मिनट तक भुनेगे | 1 मिनट भुनने के बाद उसमे नमक और बारीक काट हरा धनिया डाल देंगे |

Vada Pav Masala

वड़ा बनाने के लिए मसाला बनकर तैयार है |

Ingredients for Vada | वड़ा बनने की सामग्री :

बेसन1/2 kg
लाल मिर्च पाउडर1/3  चम्मच
नमकस्वादनुसार
पानीएक ग्लास
आयल1 Litre




How to Make Vada | वड़ा बनाने की विधि :

सबसे पहले बेसन का घोल बनायेगे | उसके लिए हमें चाहिए बेसन, लाल मिर्च, नमक सबको एक पतीले में अच्छे से मिला लेंगे और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल बना लेंगे बेसन के घोल को बहोत अच्छे से फेटना है ताकि उसमे कोई भी लम्स ना रहे |

Vada Pav Ghol

अब जो हम आलू का मसाला बना रखे है उससे गोल गोल बॉल बना कर रख लेंगे | गैस को ऑन करके कड़ाई को रख देंगे और उसमे आयल डाल देंगे | जब आयल गरम हो जाये तब आलू से बने बॉल को घोल में डुबाकर कड़ाई में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे | फ्राई करते समय गैस का फ्लेम मीडियम to लो रखे | सभी बॉल को इसी तरीके से बेसन में डुबाकर फ्राई कर लेंगे |

Vada Pav Fry

Green Chilli Fry | हरी मिर्च फ्राई करने का तरीका :

10 से 12  हरा मिर्च लेकर बीच से चीरा लगाकर तेल में डालकर सॉफ्ट होने तक तल लेंगे | जब सॉफ्ट हो जाये तब तेल से बाहर निकाल लेंगे | और थोड़ा सा नमक लगाकर रख देंगे इसे भी वड़ा पाव ( Vada Pav ) सर्व करते समय देना है |

Vada pav Green Cheli fry

फ्राई किये हुए हरी मिर्च के साथ वड़ा पाव ( Vada Pav ) खाना बहोत अच्छा लगता है |




How to Serve Vada Pav | वड़ा पाव सर्व करने का तरीका :

पहले पाव के बीच से चीरा लगा लेंगे इतना चीरा लगाना है की पाव के अंदर वड़े को रख सके | पाव में चीरा लगाने के बाद पाव के अंदर लहसुन नारियल से बना चटनी और हरी चटनी अच्छे से लगा कर फैला देंगे | चटनी के ऊपर एक वड़ा रखकर हरी मिर्च के साथ सर्व करेंगे | सर्व करने के लिए तैयार है Mumbai Stayle में Vada Pav |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...