Masala French Fries | मसाला फ्रेंच फ्राइज

- Advertisement -

Masala French Fries आप अक्सर देखते होंगे रेस्टोरेंट में स्टार्टर के रूप में खाने के लिए दिया जाता है | बहोत लोग कुछ ज्यादा ही फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद करते है | अगर ऐसा French Fries घर पर खाने को मिले तो क्या बात हो बहोत लोग मन ही मन सोचते है | anufoodclub.com में आज मैं स्वादिष्ट मसाला फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी लेकर आयी हूँ जिसे एक बार खाने के बाद इसका टेस्ट आप कभी भी नहीं भूल पाओगे | मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाना बहोत ही आसान है जब कभी भी फ्रेंच फ्राइज खाने का मन करें आलू लो छीलो काटो मसाले डालकर डीप फ्राई कर लो फटाफट फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार हो जायेगा | चलिए देखते है फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री :

  • आलू – 3 से 4 बड़े साइज की
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • कॉर्न फ्लोर – 4 से 5 टेबलस्पून
  • अदरक हरी मिर्च का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए

Masala French Fries Recipe | Crispy Finger Chips | मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आलू को लेकर छील लेंगे फिर धुलकर लम्बे लम्बे पतले पतले पीसेज में काट लेंगे | अब एक बाउल में कटे हुए आलू को लेकर उसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कॉर्नफ्लोर, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | इसमें नमक डालने से नमक अपने आप पानी छोड़ देता है तो इसमें पानी की जरूत बिलकुल भी नहीं पड़ता है | अब गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे और आयल डालकर आयल गरम होने देंगे |

आयल गरम होने के बाद एक साथ जितना हो सके फ्रेंच फ्राइज डाल देंगे और मीडियम to लो फ्लेम पर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | इसी तरह से सभी मसाला फ्रेंच फ्राइज बना लेंगे | एकदम रेस्टोरेंट जैसा फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार है | फ्रेंच फ्राइज को आप अपनी पसंद की चटनी, सॉस, कैचप के साथ खा सकते है | फिंगर फ्राइज खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | Masala French Fries को आप चाय के साथ भी सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े:

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -