Aloo Kachori Recipe | आलू कचोरी रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं Aloo Kachori Recipe ले कर हाजिर हूँ | ठंडी के सीजन में गरम गरम कचौरी और चटनी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | ठंडी और आलू दोनों का सीजन चल रहा है | घर का बना आलू कचौरी खाने के मिल जाये तो मजा आ जाये | घर में कुछ लोग मन में ऐसा ही सोचते है | इसमें सोचने की क्या बात है जब तब सोचेंगे  तब तक आलू बॉयल कर लेंगे |

तो चलिए फटाफट Aloo Kachori Recipe बनाना सुरु करते है | गैस ऑन करके आलू बॉयल होने के के लिए रख दीजिये और आटा लगाकर कचौरी बना लिजिये | कचौरी बनाने के लिए हमें और किन किन चीजों की आवश्यकता होती है नीचे सामग्री में देखते है |

Ingredients for Aloo Kachori Recipe | आलू की कचौरी बनाने की सामग्री :

आलू6 बॉयल किया हुआ
आटा1 कटोरी
जीरा1/3 टेबलस्पून
सौंफ1/2 टेबलस्पून
अजवाइन1/2 टेबलस्पून
कलौंजी1/2 टेबलस्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर1/3 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर1/2 टेबलस्पून
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
हरा धनिया1/3 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
आयलकचौरी डीप फ्राई करने के लिए




How to Make Aloo Kachori Recipe | आलू कचोरी बनाने की विधि :

Aloo Kachori Recipe बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को अच्छे से वाश कर लेंगे | इसके बाद कुकर में एक ग्लास पानी और वाश किया हुआ आलू डालकर गैस ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे 1 सिटी दिलाने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे | कम फ्लेम पर 1 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर देंगे | आलू ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद आलू को छीलकर मैश कर लेंगे | इसके बाद आटा लेंगे और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा को लगा लेंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे |

आयल गरम होने के बाद जीरा सौंफ अजवाइन कलौंजी डाल देंगे | साथ में अदरक लहसुन का पेस्ट हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर मैश किया हुआ आलू डालकर अच्छे से मिलाकर 1 मिनट तक भुनेगे | अब नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला देंगे | भरावन बनकर तैयार है , अब आटा से मीडियम साइज की लोई बना लेंगे | लोई को हाथ से थोड़ा सा फैलाकर भरावन को भर देंगे इसके बाद गोल गोल करके लोई को बंद कर देंगे और हलके हाथ से लोई को दबाकर चपटा कर देंगे |

इसी तरह से सारे कचौरी को बनाकर तैयार कर लेंगे | अब गैस ऑन कारक कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद एक साथ 2 से 3 कचौरी डालकर गोल्डन  ब्राउन होने तक उलट पलट कर डीप फ्राई कर लेंगे | स्वादिष्ट  कचौरी बनकर तैयार है | कचौरी को आप हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकते है | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -