Dal Vada | दाल वड़ा | मसाला वड़ा रेसिपी | चना दाल रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं चना दाल का बहोत ही कुरकुरा वड़ा बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत ही स्वादिष्ट होता है | वड़े के साथ साथ बहोत ही स्पेशल चटनी भी बनाउंगी | Dal Vada दाल  को पीसकर बनाते है | दाल वड़े को आप सुबह शाम के नाश्ते में बना सकते है | दाल वड़ा बनाना बहोत ही आसान है | इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है | दाल वड़ा बहोत ही क्रिस्पी होता है | अगर आपको दाल वड़े की रेसिपी पसंद आये तो लाइक कमेंट शेयर जरूर करे | अगर आपको बारिश के आंनद को दुगना करना है तो दाल वड़ा जरूर बनाये और दाल वड़ा खाते हुए बारिश का आनंद ले | चलिए दाल वड़ा बनाना शुरू करते है |

Dal Vada बनाने की सामग्री :

  • चने का दाल – एक पाव भिगोया हुआ
  • प्याज – 4 बारीक कटा हुआ
  • काली मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 3
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • अदरक – बारीक कटा
  • करी पत्ता – कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – वड़ा तलने के लिए

Chana Dal Vada Recipe | दाल वड़ा बनाने की विधि :

सबसे पहले हम चना के दाल को अच्छे से धुलकर 3 घंटे के लिए भीगा देंगे | 3 घंटे बाद दाल से सारा पानी निकाल देंगे और दाल को जार में डालकर पीस लेंगे | इसके बाद प्याज को छीलकर वाश कर लेंगे और बारीक काट लेंगे | अब पिसे हुए दाल में बारीक कटा प्याज, बारीक कटा हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटा अदरक, करी पत्ता, नमक डालकर अच्छा से मिश्रण को मिला लेंगे |

इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद मिश्रण से लोई बनाकर लोई को हाथ से दबाकर चपटा कर देंगे और एक साथ 4 से 5 वड़ा गर्म आयल में डाल देंगे | इसके बाद उलट पलटकर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | इसी तरह से सारे वड़े को बना लेंगे | क्रिस्पी एंड स्वादिष्ट दाल वड़ा बनाकर तैयार है | अब बारी है चटनी बनाने की चलिए देखते है चटनी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत पड़ती है | 

चटनी बनाने की सामग्री :

  • टमाटर – 3 कटा हुआ
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • अदरक – 1 इंच
  • सूखा लाल मिर्च – 2
  • आयल – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

चटनी बनाने की विधि : 

सबसे पहले गैस ऑन करके पैन में आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद उसमे प्याज डाल देंगे, प्याज ब्राउन होने के बाद सूखा लाल मिर्च, अदरक, टमाटर डालकर 1 मिनट पकाएंगे | साथ में नमक डाल देंगे और गैस बंद कर देंगे | ठंडा होने के बाद जार में डालकर पीस लेंगे | चटनी बनकर तैयार है अब तड़का लगाएंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करके पैन में एक टेबलस्पून आयल डाल कर 1/2 टेबलस्पून राई,  2 सूखा लाल मिर्च,  4 से 5 करी पत्ता डाल देंगे | तड़का तैयार है तड़के को चटनी में डाल देंगे | सवदिष्ट चटनी बनकर तैयार है | चटनी को दाल वड़े के साथ सर्व  करे | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -