आसान समोसे की रेसिपी | Samosa Recipe | Easy Samosa

- Advertisement -

आज मैं एकदम मार्केट जैसा Samosa लेकर आयी हूँ | समोसा बनाना हर किसी को बहुत कठिन लगता है | सबको लगता है घर पर ( Samosa ) समोसा बनाने से अच्छा है मार्केट से लेकर खा ले | समोसे को लेकर सबका अलग अलग शिकायत रहती है किसी का समोसा क्रिस्पी नहीं बनता है, किसी का स्टफिंग मार्केट जैसा नहीं बनता, किसी से समोसे का शेप ही नहीं बनता | आज मैं anufoodclub.com में मार्केट जैसा एकदम परफेक्ट समोसा बनाना बताउंगी |

( Samosa ) समोसा बनाने की सामग्री :

  • आलू – 5 से 6
  • मैदा – आधा kg
  • पानी – 2 ग्लास
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • सौंफ – 1/4 चम्मच
  • जीरा – 1/4 चम्मच
  • कलौंजी – 1/4 चम्मच
  • अजवाइन – 1/4 चम्मच
  • मेथी – 1/4 चम्मच
  • हल्दी पाउडर -1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/3 चम्मच
  • मूंगफली – आधा कप
  • नमक – स्वादनुसार
  • तेल – 150 ml

समोसे का आटा कैसे लगते है :

समोसे बनाने के लिए मैदे को गूथ लेंगे सबसे पहले हम मैदे को छलनी से छान लेंगे | उसके बाद उसमे आधा कप तेल मिक्स करेंगे और हाथ से अच्छे मसल कर मैदे को भुरभुरा कर देंगे | और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदे को गूथ लेंगे |

Samosa

मैदा ज्यादा सॉफ्ट नहीं होना चाहिए मीडियम में ही गुथे ताकि समोसे परफेक्ट बने | अब मैदे को लेकर छोटी छोटी लोई बनाकर चौका बेलन की मदत से लम्बे आकर में बेल लगे उसके बाद चाकू से दो भाग में काट लेंगे | अब एक भाग को लेकर तिकोना ( शंकु ) आकार बनाकर स्टफिंग भरकर ऊपर से पानी लगाकर बंद कर देंगे |

समोसा का स्टफिंग बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आलू को लेकर अच्छे से धूल लेंगे | उसके बाद गैस चालू करके कुकर में छोटी ग्लास से एक ग्लास पानी डालकर आलू को डाल देंगे और कुकर का ढक्कन लगाकर बंद कर देंगे | एक सिटी देने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कम फ्लेम पर 2 मिनट पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे | एक पैन लेंगे उसमे एक चम्मच तेल डालकर मूंगफली को एक भून लेंगे | मूंगफली चटकने लगे तो समझ लो मूंगफली भून गयी है गैस को बंद कर दो | जब कुकर का गैस निकल जाये तब कुकर का ठक्कन खोलकर आलू को निकाल लेंगे थोड़ा ठंडा होने पर आलू को छील कर हाथ से मैश कर लेंगे |

Samosa

अब फिर से गैस चालू करके कड़ाई रखकर तेल डाल देंगे | जब तेल गरम हो जाये तब उसमे जीरा, कलौंजी, अजवाइन, मेथी, सौंफ को डाल देंगे जब चटक जाये तब हरा मिर्चा डाल देंगे | उसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर, गरम मसाला डाल देंगे | उसके बाद मैश किया हुआ आलू डाल कर 1 मिनट भुनगे | अब भुना हुआ मूंगफली नमक  डालकर अच्छे से मिलकर गैस को बंद कर देंगे | समोसे में भरने के लिए स्टफिंग तैयार है |

समोसा फ्राई कैसे करे :

अगर आपको तिकोना आकार बनाने में प्रॉब्लम हो रही है तो आप समोसा मेकर का प्रयोग कर सकती है | example : जैसे गुझिया बनाने का मशीन मिलता है वैसे ही समोसे के आकर का समोसा ( Samosa ) मेकर मशीन 15 से 20 Rs में आसानी से मर्केट में मिलता है | इसी तरह से सभी समोसे को बना लेंगे और गैस चालू करके कड़ाई में तेल डाल देंगे गरम होने के लिए | तेल गरम होने के बाद समोसे को डालकर हल्का ब्राउन होने तक उलट पलट कर डीप फ्राई कर लेंगे |

Samosa Fry

समोसे को आप अपनी पंसददीदा चटनी के साथ खा सकते है जैसे : हरी चटनी, इमली की चटनी, आम की चटनी, मीठी चटनी, हरी मिर्च आदि | खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है ये समोसा | एक बार आप भी बनाने का प्रयास करे जरूर पसंद आएगा |

नोट :

  • ध्यान रहे समोसा बनाते समय गैस का फ्लेम मीडियम to लो रखें |
  • समोसे को कभी भी हाई फ्लेम पर नहीं तलते है |
  • हाई फ्लेम पर तलने से समोसे कभी मार्केट जैसा खस्ता नहीं बनता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -