Tomato Pasta | Pasta Recipe | टमैटो पास्ता रेसिपी

- Advertisement -

Hi दोस्तों आज मै आप सभी के लिए Tomato Pasta की Recipe ले कर आई हु | वैसे तो पास्ता कई तरीके से बनाया जाता है | ( pasta ) पास्त, माइक्रोनी, नूडल्स, चाउमीन ऐसी चीजे है जिन्हे खाना बच्चे बहोत पसंद करते है | तो आज मैं उनके लिए ले आयी हूँ (Tomato Pasta ) टोमैटो पास्ता जो बहोत चटपटी होती है | जब बच्चे काफी देर से पढ़ाई कर रहे हो तो ये टमैटो पास्ता उनके लिए बनाये वो खुश हो जायेंगे |

ऐसा करने से आप बच्चों के और करीब हो जाएँगी बच्चों को आपसे और भी ज्यादा प्यार हो जायेगा | बच्चा आपसे बोलेगे मम्मा आपको मेरे बारे में सब कुछ पता होता है | आप वर्ड की बेस्ट मम्मा हो तो चलिए बेस्ट मम्मा का अवॉर्ड लेने चलते है नहीं समझी मतलब ( Tomato Pasta ) टोमैटो पास्ता बनाने | पास्ता बनाना बहोत ही आसान है पास्ता बनाने में 15 मिनट लगता है |

Tomato Pasta पास्ता बनाने की सामग्री :

  • पानी – 1 लीटर गरम पानी
  • Penne Pasta पास्ता – एक कटोरी
  • तेल – 4 टेबलस्पून
  • टमाटर – 3 रफली चाप
  • लहसुन – बारीक कटा लहसुन
  • प्याज – बारीक कटा हुआ
  • हरे प्याज की पत्ती – आधा कटोरी बारीक कटा हुआ
  • गाजर – बारीक कटा हुआ
  • बीन्स – बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  • शेजवान -1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

Pasta पास्ता बनाने की विधि :

सबसे पहले हम एक पतीले में पानी गरम होने के लिए रखेंगे जब पानी गरम हो जाये तब Pasta पास्ता डाल देंगे और 1 मिनट तक बॉयल कर लेंगे | बहोत ज्यादा बॉयल नहीं करना है नहीं तो पास्ता गल जायेगा | इसके बाद कड़ाई रखेंगे 2 चम्मच तेल डालेंगे और टमाटर को भून लेंगे भुना हुआ टमाटर की ग्रेवी बहोत अच्छी होती है | जब ठंडा हो जाये तो मिक्सर में पीस कर ग्रेवी बना लेंगे | फिर से कड़ाई में तेल डालेंगे और बारीक कटा लहसुन बारीक कटा प्याज डालकर हाई फ्लेम पर आधा मिनट तक भून लेंगे |

Tomato Pasta tep By Step

उसके बाद गाजर, बीन्स, हरे प्याज की पत्ती को डालकर 2 सेकंड भून लेंगे | आप अपनी पसंद का कोई भी सब्जी डाल सकते है | अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, शेजवान चटनी डालकर अच्छे से मिला देंगे साथ में पिसा हुआ टमाटर डालकर 1 मिनट तक पकाएंगे | उसके बाद उबला हुआ पास्ता को पानी से छानकर डाल देंगे और साथ में नमक डालकर अच्छे से मिला देंगे | अगर आपको चीज पसंद है तो चीज ग्रेड करके डाल सकते है | बहोत लोग को चीज नहीं पसंद आता है तो आप स्किप भी कर सकते है | अब एक सर्विंग प्लेट में निकाल कर बच्चों को सर्व करें उन्हें बहोत पसंद आएगा |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -