Dahi Vada Recipe | Dahi Bhalle | दही वड़ा कैसे बनाते है

- Advertisement -

anufoodclub.com में मैं अनामिका आप सब का स्वागत करती हूँ | आज मै बहोत ही मजेदार रेसिपी लेकर आयी हूँ | दही से बना ये रेसिपी बहोत ही टेस्टी होती है | आप सब को तो पता ही होगा दही हमारे पेट के लिए कितना फायदेमंद होता है | Dahi Vada बहोत प्रसिद्ध डिश बच्चे बड़े सभी को बहोत पसंद आता है | कोई भी फेस्टिवल हो या शादी पार्टी का मौका हो Dahi Vada / Dahi Bhalle तो नाश्ते में रहता ही है |

बुजुर्गो के लिए दही वड़े बहोत ही अच्छा होता है | क्यूंकि इस Age में दांतों से होने वली समस्या शुरू हो जाती है | दही वड़ा इतना सॉफ्ट होता है जिसे खाने के लिए दाँत की जरुरत नहीं होता है | क्यूंकि दही वड़ा मुँह में जाते ही घुल जाता है | सबसे पहले दही भल्ले में पड़ने वाली चटनी बनाएँगे | तो चलिए देखते है हमें चटनी बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता होती |

Dahi Bhalle के लिए इमली की खट्टी मीठी की चटनी की सामग्री :

  • इमली – एक कप
  • शक्कर – 3 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक –  स्वादनुसार
  • पानी – एक कटोरी

Dahi Bhalle के लिए इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम गैस चालू करके एक कटोरी में पानी को गरम करेंगे | जब पानी गरम हो जाये तब उसमे इमली डाल देंगे और 2 सेकंड उबालेंगे | उसके बाद गैस को बंद कर देंगे इमली को ठंडा होने देंगे | ठंडा होने के बाद हाथ से अच्छे से मसल कर इमली के बीज को निकाल देंगे | अगर आपको ज्यादा गाढ़ा लगे तो और पानी मिला सकते है | बीज निकालने के बाद छन्नी से छान लेंगे इसके बाद शक्कर,नमक, हरी मिर्च को कूट कर डाल देंगे |

Dahi Vada Imli Chutney

अब तैयार है खट्टी मीठी चटनी तैयार है इसे आप दही भल्ले के साथ तो खा ही सकते है साथ में अपनी पसंद के किसी भी स्नैक्स, चाट आदि के साथ खा सकते है | इमली की चटनी खाने में बहोत स्वादिस्ट होती है |

हरी चटनी बनाने की सामग्री :

  • हरा धनिया – एक पाव
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1/3 इंच
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 5 चम्मच

चटनी बनाने की विधि :

हरी चटनी बनाना बहोत ही आसान है फटाफट बन जाती है | तो सबसे पहले हम धनिया, मिर्च, अदरक, लहसुन को अच्छे से वाश कर लेंगे | अब जार लेंगे उसमे हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन पानी और  नमक को एक साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे |

Dahi Vada Hari Chutney

हरी चटनी बनकर तैयार है |

Dahi Vada बनने की सामग्री :

  • उरद दाल – एक पाव
  • मूंग दाल – एक पाव
  • अदरक – आधा इंच बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • हींग – चुटकी भर
  • दही –  1/2 kg
  • शक्कर – एक कप
  • काला नमक – स्वादनुसार
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – स्वादनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादनुसार

Dahi Vada बनाने की विधि :

Dahi Vada बनाने के लिए मैं यहाँ दो दाल का प्रयाग कर रही हूँ उरद और मूंग का | सबसे पहले दोनों दाल को अच्छे से वाश करके 3 से 4 घंटे के लिए भीगा देंगे | आप रात भर भीगा कर सुबह दही भल्ले बना सकते है | उसके बाद मिक्सर की मदत से फाइन पेस्ट बना लेंगे | पेस्ट बनना के बाद 5 मिनट तक लगातार एक ही साइड में फेटना है फेटते समय ध्यान रखे की उल्टा नहीं फेटना एक ही साइड गोल गोल कर फेटना हैं |

Dahi Vada

जितने अच्छे से हम दाल को फटेंगे उतने अच्छे से भल्ले फूलेंगे और सॉफ्ट बनेंगे |अब अदरक और हरी मिर्च को काटकर फेटे हुए पेस्ट में मिला देंगे | इससे भल्ले का टेस्ट और भी अच्छा हो जाता है | अब गैस चालू करके कड़ाई को रख देंगे और तेल डाल देंगे |जब तेल गरम हो जाये तब हम स्पून की मदत से पेस्ट को थोड़ा थोड़ा करके डाल देंगे और डीप फ्राई कर लेंगे | हल्का गोल्डन ब्रॉउन होने तक फ्राई करना है | ऐसे ही सभी भल्ले को हम फ्राई कर लेंगे | अब एक पतीले में पानी गरम होने के लिए रखेंगे उसमे नमक और हींग को डाल देंगे |

Dahi Vada fry

जब गरम हो जाए तब गैस को बंद कर देंगे पानी गुनगुना होना चाहिए ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए नहीं तो भल्ले गल जाएंगे | पानी गरम होने के बाद सभी भल्ले को डाल देंगे और 2 मिनट तक रहने देंगे | 2 मिनट बाद भल्ले को  हाथ से दबाते हुए पानी को निचोड़कर भल्ले को एक बर्तन में रख देंगे | अब एक पतीले में दही लेंगे उसमे शक्कर डालकर दही को लगभग 6 से 7 लगातार फेट लेंगे और एक पैन लेकर जीरे को भून कर पीस लेंगे |

Dahi Vada Dahi

भल्ले को प्लेटिंगी करने का तरीका :

अब एक सर्विंग प्लेट लेंगे उसमे 2 भल्ले रखेंगे 2 कलछी फेटा हुआ दही डाल देंगे ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर इमली की खट्टी मीठी चटनी और हरी चटनी अपने स्वादनुसार डालकर सर्व करे | पंजाब में दही वड़े को दही भल्ले के नाम से जानते है | दही वड़ा पंजाबी व्यंजन के रूप में फेमस है | दही वड़ा स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है जो खाने में बहोत ही टेस्टी होता है | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -