Paneer Masala Bhurji Recipe | पनीर मसाला भुर्जी रेसिपी

- Advertisement -

Paneer Masala Bhurji कितना अच्छा नाम लग रहा है खाने में इससे भी ज्यादा अच्छा लगता है | Paneer Masala Bhurji बहोत ही स्वादिष्ट और स्पाइसी होती है| पनीर मसाला भुर्जी सब अपने अपने तरीके से बनाते है | आमतौर पर सब यही सोचते है की रेस्टोरेंट वाले किस तरीके से बनाते है और क्या क्या मसाले डालते है जो इतना स्पाइसी और स्वादिष्ट बनती है | आज मैं आपको रेस्टोरेंट में बनने वाली स्पाइसी और टेस्टी पनीर मसाला भुर्जी की रेसिपी शेयर कर रही हूँ |

रेस्टोरेंट तरीके से पनीर मसाला भुर्जी बनाने के लिए आपको मेरे द्वारा बताये गये एक एक स्टेप फलो करना पड़ेगे | जिससे आप परफेक्ट पनीर मसाला भुर्जी बना पाएंगे | पनीर मसाला भुर्जी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है बहोत ही कम समय में और आसानी से पनीर मसाला भुर्जी बन जाती है |

पनीर भुर्जी बनाने का सामग्री

  • पनीर – एक पाव
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 3 से 4
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • टमाटर का पेस्ट – आधा कटोरी
  • काजू का पेस्ट – एक कप
  • दही – आधा कटोरी
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए
  • घी या बटर – 3 टेबलस्पून
  • आयल – 2 टेबलस्पून

How to Make Paneer Masala Bhurji | Paneer Bhurji | पनीर भुर्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले प्याज को छीलकर धूल लेंगे और बारीक काट लेंगे | टमाटर और काजू का पेस्ट पहले से बनाकर रख लेंगे | दही को अच्छे से फेट लेंगे, पनीर को भी मैश कर लेंगे सारी तैयारी करने के बाद गैस को ऑन करके कड़ाई रख देंगे घी और आयल साथ में डाल देंगे | घी गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर 2 मिनट तक भुनेगे | 2 मिनट बाद अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालकर 1 मिनट और भूनेंगे|

इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर कलछी से चलाते हुए 3 मिनट और भूनेंगे फिर काजू का पेस्ट भी डालकर 1 मिनट के लिए भूनेंगे | अब गैस का फ्लेम कम कर देंगे क्यूंकि अब फेटा हुआ दही डालेंगे दही डालते समय गैस का फ्लेम हमेशा कम रखते है नहीं तो दही फट जाती हैं | दही डालने के बाद 2 मिनट और भुनेगे 2 मिनट बाद मैश किया हुआ पनीर डाल देंगे | पनीर डालकर 2 मिनट तक कलछी से चलाते हुए पकाएंगे | स्वादिष्ट और स्पाइसी पनीर मसाला भुर्जी बनकर तैयार है ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश कर देंगे | पनीर को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें | 

अन्य पनीर रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -