Kaju Korma Recipe | काजू कोरमा | काजू मसाला करी रेसिपी

- Advertisement -

kaju korma Recipe – काजू कोरमा आप सोच रहे होंगे ये सब तो बस रेस्टोरेंट में बनाने वाली चीज है | तो आप गलत सोच रहे है काजू कोरमा आप घर पर भी बना सकते है वो भी एकदम परफेक्ट लेकिन उसके लिए कुछ स्टेप का ध्यान रखना पड़ता हैं | काजू कोरमा बनाने के लिए हमें बहोत ज्यादा चीजों की आवश्यकता नहीं है, लेकिन काजू कोरमा में काजू ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं | काजू कोरमा में काजू की ग्रेवी बनती है और काजू ऊपर से भी पड़ता है |

और ये  खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है | kaju korma बनाने में बहोत ज्यादा समय नहीं लगता हैं | 4 से 5 लोगों के लिए बस 35 से 40 मिनट में बन जाता हैं | काजू कोरमा को आप फेस्टिवल, शादी पार्टी आदि के अवसर पर बना सकते हैं | चलिए देखते है काजू कोरमा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती हैं | काजू कोरमा किसे किसे पसंद है कमेंट करके बतायें |

काजू कोरमा बनाने के लिए सामग्री :

  • काजू – 100 gm
  • प्याज – 3
  • टमाटर – 4
  • सूखा लाल मिर्च – 3
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • अदरक – 1 इंच
  • घी – 4 टेबलस्पून
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • लौंग – 4
  • दाल चीनी – 1 टुकड़ा
  • हरी इलायची – 3
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कसूरी मेथी – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • फ्रेश क्रीम – 2 टेबलस्पून
  • पानी – आधा ग्लास या आवश्यकता अनुसार
  • नमक – आवश्यकता अनुसार

Kaju Korma Recipe | Korma with Cashew Nuts Recipe | काजू कोरमा बनाने की विधि :

सबसे पहले प्याज को छीलकर टमाटर, लहसुन, अदरक, प्याज को धुलकर काट लेंगे | गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर गरम होने के लिए रख देंगे आयल गरम होने के बाद आधा कप काजू को 3 सेकंड के लिए हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे | जब काजू हल्का ब्राउन हो जाये तब उसमे सूखा लाल मिर्च प्याज टमाटर अदरक लहसुन डालकर 3 मिनट तक या सॉफ्ट होने तक भुनेगे | उसके बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे और ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे |

फिर से गैस ऑन करके कड़ाई में घी डालकर जीरा, दाल चीनी, लौंग, हरी इलायची डाल देंगे उसके बाद काजू डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनेगे ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर काजू का  पेस्ट डाल डालकर 4 से 5 मिनट तक भुनेगे | इसके बाद पानी और नमक डालकर 1 मिनट और पकाएंगे 1 मिनट बाद कसूरी मेथी, गरम मसाला, फ्रेश क्रीम डालकर अच्छे से मिला देंगे | स्वादिष्ट काजू करी बनकर तैयार है सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व करें | काजू करी को आप पराठा, पूरी, रोटी, चावल, नान आदि से खा सकते हैं |  

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -