Rajma Recipe | Rajma Masala | राजमा रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ Punjabi Rajma Recipe राजमा जो हमारे हेल्थ के लिए भी बहोत फायदेमंद होता है | ज्यादातर लोग राजमा के साथ चावल ही खाना पसंद करते है रोटी भी खा सकते है लेकिन राजमा ऐसी सब्जी है जिसे चावल के साथ ज्यादा पसंद किया जाता है | राजमा का ये रेसिपी एक बार ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएगा |

राजमा को लोग अलग अलग तरीके से बनाते है आपको ये तरीका रेस्टोरेंट में बने राजमा की याद दिला देंगी और सामने वाले को सोचने पर मजबूर कर देगी घर पर बना है या रेस्टोरेंट से आया है | राजमा की तारीफ बहोत हो गयी चलिए अब बनाने की बारी आ गयी है देखते है राजमा की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

Rajma Recipe बनाने की सामग्री :

  • राजमा – आधा कटोरी भिगोया हुआ
  •  daal  चीनी – 2 टुकड़ा
  • काली मिर्च – 3 से 4
  • बड़ी इलायची –  2
  • तेजपत्ता – 2 से 3
  • लौंग – 3 से 4
  • प्याज – 5
  • टमाटर – 4
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 टेबलस्पून
  • राजमा मसाला – 2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/3 टेबलस्पून
  • लाला मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाला मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 5 टेबलस्पून
  • पानी – 2 ग्लास

Authentic Punjabi Rajma Recipe | राजमा बनाने की विधि :

राजमा बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को 3 से 4 घंटे के लिए या ओवरनाइट भिगो देंगे | अब गैस ऑन करके कुकर गैस पर रख देंगे उसमे 1 ग्लास पानी डालकर भिगोया हुआ राजमा डाल देंगे साथ में दालचीनी, काली मिर्च, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, लौंग, नमक कुकर में डालकर कुकर का ढक्क्कन बंद कर देंगे | और 3 सिटी आने तक पकाएंगे 3 सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम 1 मिनट तक कम कर देंगे कम फ्लेम पर 1 मिनट पकाएंगे | इसके बाद प्याज को छीलकर धूल लेंगे फिर लम्बे शेप में काट लेंगे |

Rajma Recipe

फिर से गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे कड़ाई में 2 टेबलस्पून आयल डालकर कटा हुआ प्याज डालकर लगभग 3 मिनट तक भुनेगे | जब प्याज भूनकर डार्क ब्राउन हो जाये तब गैस बंद कर देंगे | इसके बाद भुने हुए प्याज को एक प्लेट में निकाल लेंगे और ठंडा होने देंगे | अब टमाटर को जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | भुने हुए प्याज का भी अलग से पेस्ट बना लेंगे | एक बार फिर से गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर 3 टेबलस्पून आयल डालेंगे | आयल गरम होने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे 1 सेकंड भुनने के बाद टमाटर का पेस्ट डाल देंगे और 3 से 4 मिनट तक पकाएंगे |

Rajma Recipe

4 मिनट बाद भुने हुए प्याज का पेस्ट डालकर 3 मिनट तक पकाएंगे | 3 मिनट बाद लाल मिर्च पाउडर, राजमा मसाला, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट और भुनेगे | 1 मिनट बाद उबला हुआ राजमा डालकर अच्छे से मिला देंगे | अब पानी और नमक डालकर 3 मिनट और पकाएंगे 3 मिनट बाद स्पाइसी राजमा बनकर तैयार है | ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश कर देंगे |

Rajma Recipe

इससे राजमा देखने में और भी अच्छा दीखता है | स्वादिष्ट राजमा को सर्विंग प्लेट में निकालकर चावल के साथ सर्व करें |

नोट :

  • ध्यान दे राजमा बॉयल करते समय नमक डाला गया है इसलिए ग्रेवी में नमक कम मात्रा में ही डाले |

अन्य पढ़े  :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -