Kadai Paneer Recipe | कड़ाई पनीर / रेस्टोरेंट जैसा पनीर

- Advertisement -

प्याज और शिमला मिर्च से बना ये Kadai Paneer कड़ाई पनीर बहोत ही लाजवाब होता है | इसकी खुसबू में मनो जैसे जादू सा होता है,किचन के तरफ सब अपने आप खींचे चले आते है | ये पूछने के लिए की क्या बन रहा है आज जरूर कुछ स्पेशल बन रहा है | मेरा जबाव होता है कुछ नहीं बस कड़ाई पनीर फिर सबके चेहरे पर जो खुशी आती है उसे तो मैं शब्दों में भी नहीं बयां कर सकती | क्या आप भी ये खुशी अपनों के चेहरे पर देखना चाहते है तो एक बार  कड़ाई पनीर जरूर बना कर खिलाएँ |

Kadai Paneer बनाने की सामग्री :

  • पनीर – 150

Paneer

  • प्याज – 3  पंखुड़ी शेप में कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 2 क्यूब शेप में कटा हुआ

Kadai Paneer ग्रेवी बनाने की सामग्री :

  • प्याज – 3 कटा हुआ
  • टमाटर – 3 कटा हुआ
  • हरा मिर्च – 3
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • काजू – 6 से 7
  • तेज पत्ता – 2
  • लौंग – 2 से 3
  • बड़ी इलायची – 2
  • छोटी इलायची – 2
  • जावित्री – 1 टुकड़ा
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • काली मिर्च – 2 से 3
  • पनीर मसाला – 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 2 ग्लास

Kadai Paneer बनाने की विधि :

सबसे पहले हम ग्रेवी तैयार करेंगे | कड़ाई में तेल डालकर पहले प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, मिर्चा, काजू, को एक साथ भून लेंगे | जब ठंडी हो जाये तो जार में डालकर मिक्सर से पीसकर ग्रेवी बना लेंगे | फिर से कड़ाई में तेल डालेंगे अब तेजपत्ता, लौंग, बड़ी इलायची, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी डालेंगे जब चटक जाये तब हम ग्रेवी डालकर 10 मिनट भूनेंगे | उसके बाद क्यूब शेप में कटा शिमला मिर्च, और पंखुड़ी शेप में कटा प्याज, को एक चम्मच तेल डालकर 2 मिनट भूनेंगे | 10 मिनट बाद ग्रेवी में पनीर मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर 1 मिनट और भूनेंगे | अब पनीर डालकर अच्छे से मिला देंगे | नमक और पानी भी मिला देंगे | 15 मिनट पकने देंगे उसके बाद एक बाउल में निकाल कर हरा धनिया डाल कर सर्व करें | स्वादिष्ट कड़ाई पनीर बनकर तैयार कड़ाई पनीर को आप पूरी, पुलाव, नान रोटी, पूरी, पराठा, रोटी आदि के साथ सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े :

शाही पनीर पनीर कैसे बनाये | Shahi Paneer Recipe

मटर पनीर कैसे बनाये | Matar Paneer Recipe in Hindi

Shimla Mirch ki Sabji | शिमला मिर्च और प्याज की सब्जी

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -