Rabdi Recipe | रबड़ी रेसिपी | Milk Recipe | लच्छेदार रबड़ी बनाने की विधि

- Advertisement -

Rabdi Recipe – आज मैं बस दूध से बनी रबड़ी बनाउंगी जो की बहोत टेस्टी होती है | इसको बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क का बिलकुल भी उपयोग नहीं करुँगी | कंडेंस्ड मिल्क उपयोग करने से रबड़ी जल्दी गाढ़ी तो हो जाती है लेकिन रबड़ी का टेस्ट उतना अच्छा नहीं लगता है | रबड़ी बनाने के लिए हमेशा मलाई वाला गाढ़ा दूध का ही प्रयोग करना चाहिए पानी मिलाये हुए दूध की रबड़ी अच्छी नहीं बनती दूसरी चीज ज्यादा देर तक दूध जलाना पड़ता है, रबड़ी बनाने में जो भी समय लगता है बस दूध को जलाने में ही लगता है |

एकदम लच्छेदार रबड़ी बनती है खाते समय बीच बीच में जो पिस्ता, काजू, बादाम का टुकड़ा आता है उससे रबड़ी खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है समय जो लगता वो लगता है लेकिन रबड़ी खाने के बाद आप बनाने में जो मेहनत किये हो सब भूल जाओगे रबड़ी इतनी टेस्टी जो बनती है | रबड़ी की इतनी तारीफ जो हो गयी है अब तो आपका भी खाने का मन करने लगा होगा | जनाब ये तारीफ तो मैंने किया है एक बार आप भी रबड़ी बनाये और खाये और आप भी अपने हाथ से बनायीं हुई रबड़ी की तारीफ करें |

रबड़ी बनाने की सामग्री :

  • मिल्क – 1 लीटर
  • शक्कर – आधा कप
  • बादाम – 7 से 8 कटे हुए
  • काजू – 7 से 8 कटे हुए
  • पिस्ता – 7 से 8 कटे हुए
  • इलायची पाउडर – 1/3 टेबलस्पून

Rabdi Recipe | Lachhedar Rabri Recipe | रबड़ी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके कड़ाई में दूध डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | दूध बॉयल हो जाये तो गैस का फ्लेम लो to मीडियम करके तब तक पकाएंगे जब तक दूध पक कर 1/3 ( एक तिहाई भाग ) न हो जाये | जब तक दूध पक रहा है तब तक बादाम, काजू, पिस्ता को काट लेंगे | बीच बीच में दूध को नीचे से कड़ाई के साइड से होते हुए 1 से 2 मिनट पर बराबर चलाते रहना है नहीं तो नीचे से दूध पकड़ लेगा |

ये प्रोसेस करने में 30 से 35 मिनट का समय लगेगा | 30 से 35 मिनट बाद शक्कर, इलायची पाउडर, कटा हुआ बदाम, काजू, पिस्ता डाल देंगे और अच्छे से मिलाकर 2 से 3 मिनट और पकाएंगे | सारे ड्राई फ्रूट एक साथ नहीं डालना है गार्निश के लिए थोड़ा सा बचा लेंगे | 3 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे लच्छेदार रबड़ी बनकर तैयार है, रबड़ी को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने देंगे रबड़ी का तापमान सामान्य होने के बाद रबड़ी को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे | ठंडा होने के बाद रबड़ी को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से काजू, बादाम, पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Jalebi Recipe In Hindi | जलेबी रेसिपी | Crispy Jalebi

Halwai Jaisi Balushahi | बालू शाही रेसिपी | मिठाई रेसिपी |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -