Paneer Kolhapuri | पनीर कोल्हापुरी रेसिपी | पनीर रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ, स्वादिष्ट Paneer Kolhapuri | कोल्हापुरी पनीर खाने के लिए अब आपको रेस्टोरेंट में जाने की जरुरत नहीं है | क्यूंकि आप इसे एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर ही बना सकते है | पनीर कोल्हापुरी बनाना बहोत आसान है | इसके पहले वाले ब्लॉग में मैंने पनीर को अलग अलग तरीके से बनाया है | पनीर कोल्हापुरी को आप चावल, पुलाव, रोटी, पराठा, पूरी, नान आदि के साथ खा सकते है | चलिए देखते है पनीर कोल्हापुरी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

पनीर कोल्हापुरी बनाने की सामग्री :

  • पनीर – 250 gm
  • टमाटर – 4
  • हरी मिर्च – 3
  • लहसुन – 4 से 5
  • अदरक – 1 इंच
  • काजू – आधा कप
  • सूखा नारियल – एक कप ( ग्रेड किया हुआ )
  • तिल – 2 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • सौंफ – 1/2 टेबलस्पून
  • दालचीनी – एक टुकड़ा
  • काली मिर्च – 4 से 5
  • बड़ी इलायची – 2
  • छोटी इलायची – 2
  • लौंग – 3
  • साबुत लाल मिर्च – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • पानी – 1 ग्लास
  • नमक – स्वादनुसार

How to Make Spicy Paneer Kolhapuri | पनीर कोल्हापुरी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम कोल्हापुरी मसाला बनाएंगे इसके लिए गैस ऑन करके पैन गैस पर रख देंगे तिल, जीरा, सौंफ, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची और छोटी इलायची का छिलका निकाल कर इसे भी पैन में डालकर लगभग आधा मिनट तक भून लेंगे अब कद्दूकश किया हुआ नारियल भी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे | अब मसलों को प्लेट में निकालकर ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद जार में डालकर पीस लेंगे |

पिसते समय पानी का प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना है | अब टमाटर,अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, काजू को भी जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | फिर से गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद 1/2 टेबलस्पून जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल देंगे साथ में टमाटर और काजू से बने पेस्ट को डाल देंगे 7 से 8 मिनट चलाते हुए मीडियम to लो फ्लेम पर भूनेंगे |

जब तक मसाला भून रहा है तब तक पनीर को अपने पसंद के शेप में काट लेंगे | इसके बाद पहले से बना हुआ कोल्हापुरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और 2 से 3 मिनट और भूनेंगे | इसके बाद नमक और पानी डालकर अच्छे से मिला देंगे और ढककर 2 से 3 मिनट पकाएंगे | अब कटा हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला देंगे ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | स्वादिष्ट पनीर कोल्हापुरी बनकर तैयार है | सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -