Rasgulla Recipe | रसगुल्ला | छेना रसगुल्ला रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं Rasgulla बनाने वाली हूँ रसगुल्ला बच्चे हो या बड़े सभी को बहोत पसंद आता है | अगर आपको भी एकदम सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ला बनाना है तो मेरे द्वारा बताये गए सभी ट्रिक को फॉलो करें | रसगुल्ला बनाने से पहले हम दूध को फाड़कर छेना बनायेगे | छेना बनाने में बिलकुल भी समय नहीं लगता है | घर में बनाये गए छेना से हम सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ला बनाएंगे | रसगुल्ला खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगती है | कम समय में कम खर्च में हम मार्केट जैसा रसगुल्ला घर पर बना सकते है | अगर आपको मेरे द्वारा बताये गए रसगुल्ले की रेसिपी पसंद आये तो शेयर ,लाइक, कमेंट जरूर करें | चलिए देखते है रसगुल्ला बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

(Rasgulla) रसगुल्ला बनाने की सामग्री :

  • दूध – 1 लीटर
  • शक्कर – 2 कप
  • मैदा – 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • विनिगर या निम्बू का रस – 2 टेबलस्पून
  • पानी – डेढ़ ग्लास

How to make Rasgulla | रसगुल्ला बनाने की विधि :

सबसे पहले हम गैस ऑन करके दूध बॉयल होने के लिए रख देंगे | दूध बॉयल होने के बाद उसमे विनिगर या निम्बू का रस डाल देंगे और आधा मिनट के लिए गैस का फ्लेम कम कर देंगे | आधा मिनट बाद गैस बंद कर देंगे दूध फट कर छेना बन गया है अब छेना को कॉटन के कपड़े से छान लेंगे और पानी निचोड़ लेंगे | पानी निचोड़ने के बाद 2 से 3 घंटे के लिए लटका देंगे | 3 घंटे बाद छेना को कपड़े से किसी बर्तन में निकाल लेंगे और मैदा मिलाकर 7 से 8 मिनट हथेली से रगड़ कर मसलेँगे |

Rasgulla

इससे छेना में मॉइस्चर आ जायेगा जिससे रसगुल्ला बनाते समय रसगुल्ला अच्छे से बाइंड होता है | छेना को 8 मिनट रगड़ने के बाद छेना से छोटे छोटे बॉल्स बना लेंगे |

Rasgulla

सभी बॉल्स को बनाकर रख लेंगे | अब चासनी बनायेगे तो सबसे पहले गैस ऑन करके एक पतीले में पानी रख देंगे अब शक्कर और इलायची पाउडर डालकर 3 मिनट तक बॉयल करेंगे | जब चासनी बॉयल होने लगे तब छेना से बने बॉल्स को एक साथ 6 से 7 पीस डाल देंगे और ढककर 7 से 8 मिनट हाई फ्लेम पर पकाएंगे |

Rasgulla

8 मिनट बाद रसगुल्ले को स्पून से पलट कर लो फ्लेम पर 15 से 20 मिनट तक पकाएंगे | 20 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे ठंडा होने के बाद रसगुल्ले को चासनी सहित एक बाउल में निकाल लेंगे | और 4 से 5 घंटे के लिए रख देंगे ताकि रसगुल्ला चासनी को अच्छे से अब्जॉर्ब कर लें | 5 घंटे बाद स्वादिष्ट रसगुल्ला बनकर तैयार है, रसगुल्ले को सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें |

नोट :

  • ध्यान रखे छेना बनाने के बाद पानी बहोत ज्यादा नहीं निचोड़ना है नहीं तो छेना बहोत ज्यादा ड्राई हो जायेगा और मॉइस्चर खतम हो जायेगा |
  • छेना के बॉल्स में क्रैक बिलकुल भी नहीं होना चाहिए | अगर बॉल्स में निशान पड़ रहे है तो छेना को 2 से 3 मिनट हाथ से और मसाले फिर बॉल्स बनाये |
  • केसर ऑप्शनल है अगर आपके पास है तो रसगुल्ले को केसर से गार्निश कर देंगे | अगर नहीं है तो कोई बात नहीं रसगुल्ला ऐसे ही खाने बहोत टेस्टी लगता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -