Dahi Tadka Recipe | दही तड़का रेसिपी | Dahi Fry |

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ Dahi Tadka | दही तड़का बहोत ही टेस्टी और स्पाइसी रेसिपी है | किसी दिन अगर सब्जी नहीं खाने का मन हो रहा हो तो अलग तरीके का दही तड़का बना सकते है | दही तड़का को आप चावल, रोटी के साथ खा सकते है | दही तड़का बनाने में बस 5 से 6 मिनट लगता है | दही तड़का बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है | खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है | चलिए देखते है दही तड़का बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकत होती है |

Dahi Tadka बनाने के लिए सामग्री :

  • दही – एक पाव
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून 
  • लाल सूखा मिर्च – 2
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • हींग – एक चुटकी
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/5 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/ 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

How to make Dahi Tadka | दही तड़का बनाने की विधि :

सबसे पहले हम दही को फेट लेंगे | प्याज को छीलकर वाश कर लेंगे और बारीक काट लेंगे | अब गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद उसमे जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद उसमे बारीक कटा प्याज, सूखा लाल मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे | प्याज हल्का ब्राउन हो जाये तब उसमे हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 सेकंड भुनेगे |

DahDahi Tadka

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर डालकर 1 सेकंड और भुनेगे | अब गैस को बंद करके फेटा हुआ दही डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे | फिर से गैस ऑन करके 2 मिनट स्लो फ्लेम पर पकाएंगे इसके बाद नमक और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | स्वादिष्ट दही तड़का बनकर तैयार है | दही तड़के को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • ध्यान रखें दही डालते समय गैस बंद कर दे या गैस का फ्लेम कम दे नहीं तो दही फट जाता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -