Veg Kolhapuri Recipe Restaurant Style | वेज कोल्हापुरी

- Advertisement -

आज मैं बनाने वाली हूँ Veg Kolhapuri ये भी पनीर का एक डिफरेंट रेसिपी है | रेस्टोरेंट में ये सबसे ज्यादा ऑडर होता है इसकी डिमांड बहोत ज्यादा रहती है | वेज कोल्हापुरी खाने में बहोत लाजवाब होता है | Veg Kolhapuri बनाने के लिए हम सब्जियों का प्रयोग करते है | इसके पहले वाले ब्लॉग में मैं पनीर को डिफरेंट डिफरेंट तरीके से बना चुकी हूँ | अगर आपको भी पनीर बनाने का अलग अलग तरीका सीखना है तो आप मेरी वेबसाइट anufoodclub.com पर जायेंगे तो आपको पनीर से रिलेटेड सारी रेसिपीज मिल जायेगी | चलिए देखते है पनीर बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

वेज कोल्हापुरी बनाने की सामग्री :

  • पनीर – 150 गम कटा हुआ
  • गोभी – एक कप कटा हुआ
  • गाजर – एक कप कटा हुआ
  • मटर – एक कप छिला हुआ
  • बीन्स – आधा कप कटा हुआ
  • प्याज – एक कप पंखुड़ी शेप में कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – एक कप
  • दालचीनी – 2 टुकड़ा
  • लौंग – 3 से 4
  • बड़ी इलायची – 1
  • छोटी इलायची – 2
  • काली मिर्च – 4 से 5
  • जीरा – 1 टेबलस्पून
  • साबुत धनिया – 1 टेबलस्पून
  • साबुत कश्मीरी लाला मिर्च – 4 से 5
  • खश खश दाना – 1 टेबलस्पून
  • फ्रेश नारियल का चूरा – 2 टेबलस्पून
  • टमाटर – 4 कटा हुआ
  • काजू – 10 से 12
  • तेज पत्ता – 2 से 3
  • प्याज – 3 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 1/2 ग्लास
  • निम्बू का रस – 1 टेबलस्पून
  • आयल –  आवश्यकता अनुसार वेज कोल्हापुरी बनाने के लिए
  • हरा धनिया – 1/3 कप

How to Make Restaurant Style Veg Kolhapuri | वेज कोल्हापुरी बनाने की विधि :

सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से वाश करके काट लेंगे | अब कटा हुआ टमाटर और काजू को जार में डालकर पीस लेंगे  | इसके बाद गैस ऑन करके पैन गैस पर रखकर पैन में आयल डाल देंगे आयल में सबसे पहले गोभी डालकर 1 से 2 मिनट फ्राई कर लेंगे | फिर से पैन में आयल डालेंगे अब गाजर, बीन्स और मटर को को डालकर 2 मिनट तक फ्राई करेंगे | इसके बाद एक बार फिर से आयल डालकर प्याज शिमला मिर्च सॉफ्ट होने तक फ्राई कर लेंगे | सभी सब्जियों को फ्राई करने के बाद एक साइड रख लेंगे | अब स्पाइसी मसाला तैयार करेंगे इसके लिए फिर से गरम पैन में आयल डालेंगे आयल डालने के बाद दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, जीरा, साबुत धनिया, खश खश दाना, साबुत कश्मीरी लाल मिर्च, नारियल का चुरा डालकर 1 से 2 मिनट भुनेगे |

भुनने के बाद एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लेंगे ठंडा होने के बाद जार में डालकर पीस लेंगे | पिसते समय पानी का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना है | फिर से गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई गरम होने के लिए रख देंगे और आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद जीरा, तेज पत्ता डालकर 1 सेकंड भुनेगे इसके बाद बारीक कटा प्याज और बारीक कटी हरी मिर्च डाल देंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक भुनेगे | ब्राउन होने के बाद अदरक, लहसुन का पेस्ट और हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कर देंगे | अब पहले से तैयार किया हुआ स्पाइसी मसाला डालकर 3 से 4 मिनट चलाते हुए भुनेगे | 4 मिनट बाद टमाटर और काजू का पेस्ट डालकर 4 मिनट तक भुनेगे | 4 मिनट बाद पहले से फ्राई किया हुआ सभी सब्जियों को डाल देंगे |

सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर आधा ग्लास पानी और नमक डालकर 6 से 7 मिनट और पकाएंगे | इसके बाद निम्बू का रस डाल देंगे और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे साथ में कटा हुआ पनीर भी डालकर 2 मिनट पकाएंगे | गैस को बंद कर देंगे वेज कोल्हापुरी बनकर तैयार है, सर्विंग पॉट में निकालकर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें | वेज कोल्हापुरी के साथ आप रोटी, चावल, पुलाव, पूरी, पराठा, नान आदि खा सकते है, सभी के साथ खाने में वेज कोल्हापुरी बहोत टेस्टी लगता है |

नोट :

  • पनीर ऑप्शनल है पनीर को आप स्किप भी कर सकते है |
  • वेज कोल्हापुरी बनाने के लिए आप अपने पसंद का वेजिटेबल का उपयोग कर सकते है | जैसे : बेबी कॉर्न, मशरूम, आलू आदि |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -