Paneer 65 | पनीर 65 | पनीर रेसिपी | Paneer Fry Recipe

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ Paneer 65 | बहोत लोग सोचेंगे पनीर 65 क्या होता कैसा होता है | Paneer 65 देखने में आपको एकदम चिकन के तरह लगेगा | लेकिन खाने मैं बहोत ही स्वादिष्ट होता है और ये प्योर वेज होता है नॉनवेज जैसा दिखता है लेकिन होता नहीं है | पनीर 65 को आप सुबह शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते है | अगर आप पनीर की सब्जी खाकर बोर हो चुके है तो एक बार ये स्पाइसी Paneer 65 बनाकर देखिये आपको जरूर पसंद आयेगा साथ ही कुछ अलग खाने को भी मिलेगा | पनीर 65 बहोत जल्दी बन जाता है बनाने में बस 30 मिनट लगता है चलिए देखते है पनीर 65 बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

पनीर 65 बनाने की सामग्री :

  • पनीर – एक पाव
  • मैदा – 4 टेबलस्पून
  • कॉर्नफ्लोर – 3 टेबलस्पून
  • करी पत्ता – 7 से 8
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 10 से 12 कली
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून  
  • काली मिर्च  – 1/4 टेबलस्पून  
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • आयल – डीप फ्राई करने के लिए

Paneer 65 बनाने की विधि :

सबसे पहले पनीर को क्यूब में काट लेंगे | उसके बाद एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और करी पत्ता, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर गाड़ा घोल बना लेंगे | फिर पनीर को डालकर अच्छे से मिला देंगे | अब गैस को ऑन करके कढाई  रखकर आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद पनीर के पीस को डालकर डीप फ्राई कर लेंगे | जिस तरह से भजिया फ्राई करते है उसी तरीके से डीप फ्राई करेंगे | सारे पनीर के पीसेज को इसी तरीके से हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे | अब बारी है तड़के की चलिए तड़के की तैयारी करते है |

Paneer 65 तड़के की सामाग्री :

  • राई – आधा टेबलस्पून
  • अदरक – आधा इंच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 6 से 7 कली बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च  – 2 लम्बे शेप में कटा हुआ
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • सूखा खड़ा लाल मिर्च – 2
  • रेड चिली सॉस – 1/2 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • दही – आधा कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – आवश्यकता अनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

पनीर 65 तड़के की विधि :

गैस ऑन करके पैन गैस पर रख देंगे | उसके बाद आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद राई और खड़ा लाल मिर्च डाल देंगे | अब अदरक लहसुन, हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर 1 मिनट तक भुनेगे | 1 मिनट बाद रेड चिली सॉस धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर आधा मिनट भुनेगे | अब दही और कॉर्नफ्लोर को अच्छे से मिक्स करके डाल देंगे साथ में नमक और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर 2 से 3 मिनट कम फ्लेम पर पकायेगे | उसके बाद डीप फ्राई किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला देंगे | लाजवाब पनीर 65 बनकर तैयार है | पनीर 65 को सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें |

अन्य रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -