Moong Dal Halwa | मूंग की दाल का हलवा | Sweets Recipe |

- Advertisement -

आज मैं बहोत ही हेल्दी हलवा लेकर आयी हूँ, Moong Dal Halwa | जो हेल्दी के साथ साथ टेस्टी भी होता है | हलवा खाने के शौकीन लोग हमेशा अलग अलग प्रकार का हलवा खाना पसंद करते है | क्या ? आपके घर में भी हलवा खाने के शौकीन लोग है तो एक बार मेरे तरीके का Moong Dal Halwa बनाकर जरूर खिलाये उनको बहोत पसंद आएगा | इसके पहले वाले ब्लॉग में मैं बहोत ही आसान तरीके का गाजर का हलवा बनाना बतायी थी | anufoodclub.com आज मैं एकदम जायकेदार मुंग का हलवा आपके के लिए बनाई हूँ, ये हलवा खाने के बाद आपको होटल वाली मूंग का हलवा जरूर याद आ जायेगा |

Moong Dal Halwa बनाने की सामग्री :

  • मुंग का दाल – एक कटोरी भिगोया हुआ
  • दूध – 2 ग्लास
  • शक्कर – एक कप
  • बादाम – 7 से 8
  • काजू – 5 से 6
  • पिस्ता – 5 से 6
  • घी – 2 से 3 टेबलस्पून

Moong Dal Halwa बनाने की विधि :

सबसे पहले मुंग दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगो देंगे | रात में भीगा सकते है जिससे मॉर्निंग में बनाना आसान रहेगा | 3 से 4 घंटे भिगोने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लेंगे | पिसते समय पानी का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना है | ध्यान रहे दरदरा पीसना है पेस्ट नहीं बनाना है | गैस को ऑन करके कड़ाई को गैस पर घी डाल कर रख देंगे |

घी गरम होने के बाद उसमे दरदरा पिसा हुआ मुंग दाल डाल देंगे | और 5 मिनट हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भुनेगे | उसके बाद पिसा हुआ शक्कर डाल देंगे और 1 मिनट तक और भुनेगे | उसके बाद दूध डालकर 10 से 15 मिनट तक कलछी से चलते हुए पकाएंगे | 15 मिनट बाद भुना हुआ मुंग दाल दूध को अब्जॉर्ब कर लेगा | अब कटा हुआ ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | लाजवाब हलवा बनकर तैयार है | पूरा ड्राई फ्रूट नहीं मिक्स करना है गार्निश के लिए थोड़ा सा बचा कर रख लेंगे |

अब सर्विंग प्लेट में हलवा को निकाल कर ऊपर से बादाम, काजू, पिस्ता को डालकर कर सर्व करें | अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो अपने अकॉर्डिंग कम ज्यादा कर सकते है | बहोत ही हेल्दी हलवा बनकर रेडी है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -